जानिए राजस्थान का कौनसा त्योहार है जो सौलह दिन तक चलता ह
अलवरPublished: Mar 19, 2023 12:36:19 pm
नव विवाहिताएं पूज रही हैं गणगौर
अलवर. देशभर में बहुत से त्योहार मनाए जाते हैँ जो एक या दो दिन तक चलते हैँ। लेकिन राजस्थान का एक ऐसा त्योहार है जो पूरे 16 दिन तक चलता है। खास बात यह है कि इस त्योहार में पुरूष शामिल नहीं होते हैं इसे केवल महिलाएं ही मनाती हैं।


जानिए राजस्थान का कौनसा त्योहार है जो सौलह दिन तक चलता ह
गणगौर पर्व उत्साह के साथ रीति रिवाज के अनुसार मनाया जा रहा है। इसर व गौर की पूजा की जा रही है। जिसमें गौरिए गणगौर माता खोल किवाडी जैसे पारंपरिक लोक गीत सुनाई दे रहे हैं। शहर में गणगौर का उत्साह भले ही कम हो लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है।