scriptकर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद गुर्जरों ने हटाया जाम, लोगों ने ली राहत की सांस | gurjar aandolan 2019 ends, people removed jam from Alwar Jaipur route | Patrika News
अलवर

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद गुर्जरों ने हटाया जाम, लोगों ने ली राहत की सांस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

अलवरFeb 16, 2019 / 02:47 pm

Nidhi Mishra

gurjar aandolan 2019 ends

gurjar aandolan 2019 ends, people removed jam from Alwar Jaipur route

अलवर/ जयपुर। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत अलवर जिले के गुर्जरों ने शुक्रवार दोपहर नटनी का बारा पर जाम लगाकर अलवर जयपुर मार्ग जाम कर दिया था, जिसके कारण वाहन चालकों को मार्ग से निकलने में परेशानी हुई। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। वहीं रोडवेज ने अलवर जयपुर वाया थानागाजी मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर दिया था। आरक्षण को लेकर सरकार से सहमति बनने के बाद शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के आदेश के बाद जिले में गुर्जरों ने नटनी का बारा से जाम हटा लिया। इसके बाद मार्ग पर दुपहिया चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष लीलाधर गुर्जर ने बताया कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के आदेश के बाद जिले में गुर्जरों ने नटनी का बारा सहित अन्य स्थानों से जाम हटा लिया है।
बता दें कि गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Kirori Singh Bainsla) ने गुर्जर आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही आठ दिनों से लगातार जारी गुर्जर आंदोलन ( gurjar aandolan 2019) आज नवें दिन शनिवार को समाप्त हो गया है। गुर्जर नेता बैंसला ने कहा कि सरकार ने हमारी सभी मांगे मान ली है। मंत्री विश्ववेंद्र सिंह ने सरकार का ड्राफ्ट हमें सौंपा है। विश्वेन्द्र सिंह के अलावा नीरज के पवन, आईजी भूपेंद्र साहू, जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह भी ट्रैक पर पहुंचे। बैंसला के आंदोलन समाप्ती की घोषणा के साथ ही आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से टेंट हटाने जुट गए और ट्रैक के आसपास रखा अपना सामान हटाने लग गए।

Home / Alwar / कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की आंदोलन समाप्ति की घोषणा के बाद गुर्जरों ने हटाया जाम, लोगों ने ली राहत की सांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो