scriptअलवर में श्रद्धा से मनाया जा रहा सिखों धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व, लगाए जाएंगे 550 पौधे | Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv In Alwar | Patrika News

अलवर में श्रद्धा से मनाया जा रहा सिखों धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व, लगाए जाएंगे 550 पौधे

locationअलवरPublished: Nov 12, 2019 10:58:15 am

Submitted by:

Lubhavan

Guru Nanak Dev Prakash Parv : गुरुनानक देव का ५५०वां प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। तीन बजे कीर्जन दरबार सजाया जाएगा।

Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv In Alwar

अलवर में श्रद्धा से मनाया जा रहा सिखों धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व, लगाए जाएंगे 550 पौधे

अलवर. सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु नानक देव का जन्म दिवस मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और प्रेम से मनाया जा रहा है।। यह दिन प्रकाश पर्व या गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है।
गुरुनानक देव जी के लिए 550 वें प्रकाश उत्सव को इस बार विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में सभी गुरुद्वारों को सजाया गया है। सभी गुरुद्वारों में अखंड पाठ रखे गए हैं जिनका भोग मंगलवार को सुबह पड़ेगा। अलवर शहर का मुख्य समारोह लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारे में होगा जिसमें सुबह कीर्तन दरबार सजेगा।
गुरुद्वारे के प्रधान सरदार हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता ने बताया कि इस अवसर पर कीर्तन करने वाले जत्थों में गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह और प्रभ सिमरन कौर हैं। इस उपलक्ष्य में कथा वाचन बलविन्द्र सिंह और रणजीत सिंह करेंगे। यह कीर्तन दरबार दोपहर 3 बजे तक सजेगा जबकि यहां लंगर दोपहर एक बजे से शुरु हो जाएगा। यहां समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु लगे हुए हैं। यहां 10 हजार से अधिक लोग लंगर छकेंगे। इसी प्रकार जिले के सभी गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजेगा और लंगर होगा। इस उपलक्ष्य में पिछले कई दिनों से प्रभात फेरियां निकाली जा रही थी जिसमें श्रद्धालु वाहे गुरु… वाहे गुरु… कहते हुए चलते हैं।
550 पौधे वितरित किए जाएंगे

लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारे में अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तम सिंह शेखावत 550 पौधे वितरित करेंगे। यह समारोह दोपहर 2 बजे होगा। इस उपलक्ष्य में शाम को राजस्थान सरकार की ओर से सात बसें अलवर के मालाखेड़ा गेट गुरुद्वारे से निशुल्क बसें सुल्तान पुर मोदी गुरुद्वारे के लिए रवाना होंगी। यह बसें शाम 5 बजे रवाना होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो