गोविन्दगढ. थाने क्षेत्र के रामगढ़ रोड़ स्थित पारुल रिसोर्ट के पीछे गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे अश्लील गाना बंद करने का उलाहना देने पर एक पक्ष की ओर से फावड़े से हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर में फावड़ा फंस गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। एक-दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में 2 महिला सहित छह लोग घायल हो गए। जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि वह अलवर से काम कर अपने घर लौटे थे। सामने पड़ोसी तेज आवाज में अश्लील गाने बजा रहे थे। घर में बहन- बेटियां थीं, तो उनसे अश्लील गाना बंद करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने भाई कृष्ण के सिर में फावड़े से हमला कर दिया। जो सिर में फंसा रहा। जिससे निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन से ही फावड़ा निकाला जाना संभव है। झगड़े में किशन पुत्र अमरचंद, बनेङ्क्षसह, पप्पू, रोहिताश, प्रेम देवी, लज्जा देवी घायल हो गए, जिनमें से दो को गंभीर हालत देखते हुए अलवर रैफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने मामला दर्ज नहीं करवाया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाधिकारी ताराचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।काफी समय से चल रहा था विवाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से प्लाटों को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो चुका है।