scriptअलवर में यहां महिला के शव को जलाकर फेंका, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी के साथ ना हो! | Half Burned Dead Body Found In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर में यहां महिला के शव को जलाकर फेंका, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी के साथ ना हो!

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरNov 06, 2018 / 09:17 am

Hiren Joshi

Half Burned Dead Body Found In Alwar

अलवर में यहां महिला के शव को जलाकर फेंका, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी के साथ ना हो!

शाहजहांपुर. पुलिस ने सक्तपुरा-बावद गांव से माणका सडक़ मार्ग पर खेत की डोल के किनारे सोमवार को अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया है। अधजले शव को कुत्तों द्वारा नोंचते देख खेत मालिक ने ग्रामीणों को सूचना दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों का एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर जाब्ते सहित नीमराना एएसपी हिमांशु ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना कर अलवर से एफएसएल टीम बुलाकर आवश्यक सैंपल लेकर जांच शुरू की है। पुलिस प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर पहचान छुपाने की नीयत से शव को जलाने का प्रयास किया जाना मान रही है। महिला के कुछ अंग जले व कुछ बिना जले रह गए। वहीं खेत के आसपास सहित सडक़ किनारे का घास-फूस जलकर राख हो गया। घटना को रात्रि के समय अंजाम दिया जाना माना जा रहा है। पुलिस ने अधजला अज्ञात महिला का शव बरामद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Home / Alwar / अलवर में यहां महिला के शव को जलाकर फेंका, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो किसी के साथ ना हो!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो