scriptहनुमान बेनीवाल ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, बोले- ‘विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार | Hanuman Beniwal Tweet On Papla Gujjar After Vikas Dubey Arrested | Patrika News

हनुमान बेनीवाल ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, बोले- ‘विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार

locationअलवरPublished: Jul 09, 2020 03:41:45 pm

Submitted by:

Lubhavan

हनुमान बेनीवाल ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट कर गहलोत सरकार पर कानूनी रुप से विफल होने का आरोप लगाया है

Hanuman Beniwal Tweet On Papla Gujjar After Vikas Dubey Arrested

हनुमान बेनीवाल ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, बोले- ‘विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार,हनुमान बेनीवाल ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, बोले- ‘विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार

अलवर. कानपुर एनकाउंटर का अपराधी गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार किया जा चुका है। छह दिन से फरार चल रहे विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गिरफ्तार किया गया है। विकास दुबे के गिरफ्तार होने के बाद नागौर से रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर गहलोत सरकार पर कानूनी रूप से विफल होने का आरोप लगाया है।
बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘विकास दुबे गिरफ्तार, पपला गुर्जर अब तक फरार, कानूनी रुप से विफल रही गहलोत सरकार। बेनीवाल के ट्वीट के बाद लोगों ने पपला को पकड़ने की ट्वीटर पर मांग कर रहे हैं।
सितम्बर से फरार है पपला गुर्जर

कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर सितम्बर माह से फरार है। पपला गुर्जर को उसके साथी अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर एके-47 से फायरिंग कर छुड़वाकर ले गए थे। उसके बाद से ही राजस्थान पुलिस, एसओजी, एटीएस की टीमें पपला को खोज रही हैं। शुरुआती कुछ महीने पपला का सर्च ऑपरेशन अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने पपला के अन्य सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक पपला गुर्जर राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जुबानी हमला बोला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो