अलवर. होली व धुलंडी तथा दूज का त्योहार जिले में परंपरागत व उत्साह पूर्वक मनाया गया। पहले दिन सोमवार को होलिका दहन किया गया तो अगले दिन मंगलवार को धुलंडी पर खूब रंग-गुलाल उड़ाई। बुधवार को दूज की पूजा की गई। खैरथल. कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में एक-दूसरे के रंग गुलाल लगा त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने सूत के धागे से भक्त प्रहलाद को रक्षासूत्र बांध कर होलिका की पूजा की। शाम को चौपाल होलिका दहन स्थल पर ग्रामीणों ने एकत्रित हो शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद सवा 9 बजे होलिका दहन किया। जौ, गेहूं की बालियां सेकी। शुक्रवार को धुलंडी के दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली। ढोल और डीजे पर होली के गीतों पर युवाओं ने धमाल किया। वही कस्बे की पुरानी आबादी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पुष्करणा समाज की ओर से सामूहिक रूप से एक पखवाड़े तक धमाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। गणगौर की भी पूजा शुरू की गई। अलावड़ा. कस्बे सहित क्षेत्र में होली व धुलण्डी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल रंग लगाई। जगह-जगह मिठाई खाकर होली व धुलण्डी की खुशी मनाई। महिलाओं ने मंदिरों में भजन गाकर नृत्य किए। लालदास मंदिर पर मंदिर कमेटी के लोगों ने होली खेली। महिलाओं ने उपवास रखकर होली का पूजन किया। दहन के मौके पर गेहूं व जौ की बालों की सिकाई की। नारायणपुर. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र मेंं होली व धुलण्डी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कई स्थानों पर डीजे के साथ गानों पर युवाओं ने नृत्य किया। महिलाओं ने मंदिरों में भजन गाकर नृत्य किया। उपवास रखकर होली का पूजन किया। होली दहन पर जौ की बालियों की सिकाई की। नारायणपुर थानाधिकारी ने होली धुलंडी पर कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखी। एसडीएम सुनील कुमार भी होली के त्योहार पर सर्तक रहे। थानागाजी. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में शांति पूर्वक त्योहार मनाया गया। सोमवार दोपहर महिलाओं ने होलिका व भक्त प्रहलाद का पूजन कर परिक्रमा लगाई। सूत के धागे से भक्त प्रहलाद को रक्षा सूत्र बांधा। होलिका दहन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बाछड़ी, अजबगढ, गौपालपुरा, भीकमपुरा, सूरतगढ़ सहित कई गांवों में ढप व् चंग की थाप पर फाग गीत, रसिया, लोक गीतों का लुत्फ उठाया। देर रात तक फाग आयोजन हुए।धुलंडी को लोगों ने रंग-गुलाल लगाई। होली के बाद गणगौर का पर्व भी धुलंडी से शुरु हुआ। गणगौर की पूजा 16 दिनों तक की जाएगी।मालाखेडा. वैश्य युवा संगठन मालाखेड़ा के नेतृत्व में पटेल मैरिज गार्डन मालाखेड़ा में होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। संरक्षक सुरेश सर्राफ ने बताया कि समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए नवाचार अपनाते हुए होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में दसवीं ,बारहवीं में 85त्न व उससे अधिक प्राप्तांको वाले विधार्थी, सीए, सीएस, आरजेएस तथा राजकीय सेवा में चयनित 27 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। हनुमानजी, शिव-पार्वती तथा राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकी के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। माचाड़ी. ग्राम पंचायत पाटन की सरपंच सरोज मीणा ने होली मिलन समारोह मनाया। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल विद्यालय पाटन में बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया। बच्चों को गुलाल लगाकर उन्हें शुभकामना दी। इस मौके पर सरपंच मीणा ने सभी बच्चों को मिठाई वितरित की। बानसूर. क्षेत्र में होली एवं धुलण्डी का पर्व मनाया। कस्बे के होली का टीबा एवं नारायणपुर रोड स्थित स्थान पर होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने व्रत रखकर देर शाम होलिका पूजन किया। कस्बे के श्याम मंदिर में श्याम भक्तों ने धुलण्डी पर्व मनाया। बाबा के भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। पुलिस थाने पर पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने धुलण्डी पर्व मनाया। रैणी. क्षेत्र में होलिका दहन, धुलंडी व भैया दूज का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत किया और होलिका की पूजा की। बच्चों ने बडकुले बनाकर होलिका दहन किया। धुलंडी के दिन सभी समाजों के बुजुर्ग व युवाओं ने मिलजुल कर होली खेली। एक-दूसरे के रंग लगाए। फागोत्सव में बही कृष्ण भजनों की बयार : पिनान. गढ़ीसवाईराम कस्बे के सीतारामजी बड़े मंदिर में नगरवासियों का फागोत्सव हुआ। मंदिर महंत रामअवतार शास्त्री ने मंदिर में विराजमान सीतारामजी की नयनाभिराम झांकी सजाकर पूजा की। स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। गायक जलङ्क्षसह कुमावत ने यशोदा मैया तेरो कन्हैया...भजन की प्रस्तुति दी। मानङ्क्षसह चौहान ने भी भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब नचाया। तीन घण्टे चले फागोत्सव में भजनों पर भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए। महेश खण्डेलवाल ने ठण्ड़ाई बांटी। इ श्याम के संग खेली होली खैरथल. कस्बे के पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा के साथ अबीर गुलाल एवं विभिन्न प्रकार के रंगों के साथ होली खेली। डीजे की धुन पर श्याम भजनों पर नाचते गाते नजर आए। श्याम सेवा समिति खैरथल की ओर से ठंडाई का प्रसाद वितरित किया गया। एकजुटता पर दिया जोर : राजगढ. वैश्य महासमिति, वैश्य महिला महासमिति एवं वैश्य युवा महासमिति राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री राधा रमन विजय, जिला वैश्य महासम्मेलन समिति के उपाध्यक्ष देवीशंकर गुप्ता रहे। अध्यक्षता वैश्य महासमिति राजगढ़ अध्यक्ष लोकेश रावत ने की। होली के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। खैरथल. महावर वैश्य नवयुवक मंडल की ओर से कस्बे की महावर धर्मशाला में 35वां होली मधुर मिलन एवं वार्षिक उत्सव समारोह मनाया। समाज अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उप आयुक्त आयकर विभाग जयपुर धीरज कुमार गुप्ता रहे। विशेष अतिथि उपखंड अधिकारी जयपुर हेमंत गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, महावर धर्माथ ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक डाटा, सुरेश जाखड़, हरिकृष्ण गुप्ता, मनीष गुप्ता पार्षद, अंजू गुप्ता पार्षद सहित कई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गिर्राज प्रसाद गुप्ता को नवयुवक मंडल का व तृप्ति गुप्ता को महिला मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। जिनका स्वागत किया गया। केएम गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। महावर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर दीनदयाल गुप्ता, संतोषमहावर, रमाकांत, हरीश, कपिल आदि लोगों ने व्यवस्था में सहयोग दिया।