scriptखौलते तेल की कड़ाई में गिरने से मासूम झुलसा, देखें वीडियो… | Patrika News
अलवर

खौलते तेल की कड़ाई में गिरने से मासूम झुलसा, देखें वीडियो…

जिले की मालाखेड़ा तहसील के गांव कैरवाड़ा में खौलते तेल की कड़ाई में गिरने से एक 2 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार केरवाड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह का 2 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कमरे में खेल रहा था। उसके पास ही कमरे से उसकी मां खाना बना रही थी। इस दौरान सब्जी बनाने के लिए तेल को कढ़ाई में डाल कर गर्म कर रही थी। इसी बीच जितेन्द्र खेलते- खेलते कड़ाई के खौलते तेल में गिर गया।

अलवरDec 12, 2023 / 12:23 pm

bhuvanesh vashistha

7 months ago

Hindi News / Videos / Alwar / खौलते तेल की कड़ाई में गिरने से मासूम झुलसा, देखें वीडियो…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.