अलवर

अलवर में यहां दूध में मिले सड़ी हुई मक्खियां व कीड़े, मचा हडक़ंप

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरOct 30, 2018 / 09:20 am

Hiren Joshi

अलवर में यहां दूध में मिले सड़ी हुई मक्खियां व कीड़े, मचा हडक़ंप

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट की संभावना को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसएस अग्रवाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हारून खां व केशव गोयल ने कस्बा इस्माइलपुर में एक डेयरी पर छापा मारा। टीम ने पाया कि यहां रखे दूध में मक्खियां व कीड़े पड़े हुए थे जो सड़ गए थे। दूध में खटास होने खाने योग्य ना होने के कारण करीब 100 लीटर दूध व 40 किलो दूषित कलाकंद मौके पर ही फिंकवाया गया। मिलावट की आशंका को देखते हुए कलाकंद व मावा के नमूने लिए गए। टीम ने गंज किशनगढबास में एक डेयरी से मावा व कलाकंद का नमूना लिया तथा करीब 40 लीटर दूध पीने योग्य नहीं होने पर नष्ट कराया। 20 किलो दूषित कलाकंद को भी नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीत सिंह व विश्व बंधू गुप्ता की टीम ने सम्मन बास रामगढ़ से क्रीम तथा पनीर के नमूने लिए।

Home / Alwar / अलवर में यहां दूध में मिले सड़ी हुई मक्खियां व कीड़े, मचा हडक़ंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.