scriptइसरो ने अलवर में पहली बार लगाई अन्तरिक्ष प्रदर्शनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या दी जानकारी | ISRO Exhibition In Alwar | Patrika News
अलवर

इसरो ने अलवर में पहली बार लगाई अन्तरिक्ष प्रदर्शनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या दी जानकारी

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरSep 07, 2018 / 08:51 am

Hiren Joshi

ISRO Exhibition In Alwar

इसरो ने अलवर में पहली बार लगाई अन्तरिक्ष प्रदर्शनी, जानिए

अलवर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की ओर से अलवर के एमआईटीआरसी कॉलेज में दो दिवसीय अन्तरिक्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसरो के वैज्ञानिक डॉ. दीपक पाण्ड्या ने विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इसरो के वैज्ञानिक डॉ. पाण्ड्या ने बताया कि इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के क्षेत्र की ज्ञानवर्धन जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने उपग्रहों की कार्यप्रणाली तथा इसरों की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा आपदा प्रबन्धन के लिए रिमोट सेंसिंग और जिले की मॉनिरेटिंग के लिए भुवन एप की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रदर्शनी में इसरो का इतिहास व विक्रम साराभाई, इसरो के प्रथम उपग्रह आर्यभटट, भास्कर व एपल, सांउडिंग रॉकेट्स, प्रक्षेपण वाहन-पीएसएलवी व जीएसएलवी, ऑर्बिट वर्किंग मॉडल, रिमोट सेंसिंग की भूमिका व अनुप्रयोग, संचार उपग्रहों का अनु प्रयोग, मंगल मिशन, चन्द्रयान मिशन और इसके द्वारा भविष्य में प्रक्षेपित होने वाले उपग्रहों से सम्बन्धित विभिन्न सेक्शन को रीयल टाइम मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर इंजीनियर जितेन्द्र खराडे, इंजीनियर योगेश, एमआईटीआरसी के डायरेक्टर प्रो. एस.के. शर्मा एवं संयुक्त सचिव
श्री अमित चौधरी सहित एमआईआरटीसी के विभागाध्यक्ष, छात्रा-छात्राए उपस्थित थे।
इसरो 2022 में करेगा उपग्रह प्रक्षेपित

इसरो के वैज्ञानिक डॉ. पाण्ड्या ने बताया इसरो की ओर से 2022 में चन्द्रयान-2 (जीएसएलवी-एमके 3) उपग्रह को प्रक्षेपित करने की योजना है इसमें तीन व्यक्ति एक साथ बैठकर जा सकते हैं। इसरो ने भारत की ओर से प्रारम्भ किए गए स्वयं के नेवीगेशन प्रोजेक्ट आईआरएनएसएस के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिक सतीश राव ने बिग बैंग सिद्धान्त एवं चन्द्रमा पर जीवन की संभावना के बारे में जानकारी दी।
Read More :

पदाधिकारियों का किया सम्मान

अलवर. राजस्थान राज्य रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वाॢषक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अचलराम चौधरी एवं महासचिव डॉ. अर्जुन सिंह ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर में कार्यरत वरिष्ठ रेडियोग्राफर टीकम चंद शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव, गोपाल सैनी को प्रदेश संयुक्त सचिव एवं विकास शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
सामान्य चिकित्सालय अलवर में ऐसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा नवीन पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में रेडियोग्राफर अधीक्षक रविन्द्र सिंह, बाबू लाल सैनी, नत्थू लाल गुप्ता, जगदीश, अनिल शर्मा, प्रमोद जैमन, जयप्रकाश अवस्थी, जल सिंह, प्रदीप गुप्ता, लोकेश मौजूद थे।

Home / Alwar / इसरो ने अलवर में पहली बार लगाई अन्तरिक्ष प्रदर्शनी, जानिए वैज्ञानिकों ने क्या दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो