प्रदर्शनी में इसरो का इतिहास व विक्रम साराभाई, इसरो के प्रथम उपग्रह आर्यभटट, भास्कर व एपल, सांउडिंग रॉकेट्स, प्रक्षेपण वाहन-पीएसएलवी व जीएसएलवी, ऑर्बिट वर्किंग मॉडल, रिमोट सेंसिंग की भूमिका व अनुप्रयोग, संचार उपग्रहों का अनु प्रयोग, मंगल मिशन, चन्द्रयान मिशन और इसके द्वारा भविष्य में प्रक्षेपित होने वाले उपग्रहों से सम्बन्धित विभिन्न सेक्शन को रीयल टाइम मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर इंजीनियर जितेन्द्र खराडे, इंजीनियर योगेश, एमआईटीआरसी के डायरेक्टर प्रो. एस.के. शर्मा एवं संयुक्त सचिव
श्री अमित चौधरी सहित एमआईआरटीसी के विभागाध्यक्ष, छात्रा-छात्राए उपस्थित थे।
श्री अमित चौधरी सहित एमआईआरटीसी के विभागाध्यक्ष, छात्रा-छात्राए उपस्थित थे।
इसरो 2022 में करेगा उपग्रह प्रक्षेपित इसरो के वैज्ञानिक डॉ. पाण्ड्या ने बताया इसरो की ओर से 2022 में चन्द्रयान-2 (जीएसएलवी-एमके 3) उपग्रह को प्रक्षेपित करने की योजना है इसमें तीन व्यक्ति एक साथ बैठकर जा सकते हैं। इसरो ने भारत की ओर से प्रारम्भ किए गए स्वयं के नेवीगेशन प्रोजेक्ट आईआरएनएसएस के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिक सतीश राव ने बिग बैंग सिद्धान्त एवं चन्द्रमा पर जीवन की संभावना के बारे में जानकारी दी।
Read More : पदाधिकारियों का किया सम्मान अलवर. राजस्थान राज्य रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वाॢषक बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अचलराम चौधरी एवं महासचिव डॉ. अर्जुन सिंह ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर में कार्यरत वरिष्ठ रेडियोग्राफर टीकम चंद शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव, गोपाल सैनी को प्रदेश संयुक्त सचिव एवं विकास शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
सामान्य चिकित्सालय अलवर में ऐसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा नवीन पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में रेडियोग्राफर अधीक्षक रविन्द्र सिंह, बाबू लाल सैनी, नत्थू लाल गुप्ता, जगदीश, अनिल शर्मा, प्रमोद जैमन, जयप्रकाश अवस्थी, जल सिंह, प्रदीप गुप्ता, लोकेश मौजूद थे।