scriptकवि कुमार विश्वास आज आएंगे अलवर, आने से पहले अलवर के लिए दिया यह खास संदेश | Kumar Vishvas Will Come Alwar for kavi Sammelan | Patrika News

कवि कुमार विश्वास आज आएंगे अलवर, आने से पहले अलवर के लिए दिया यह खास संदेश

locationअलवरPublished: Feb 29, 2020 10:12:54 am

Submitted by:

Lubhavan

Kumar Vishvas In Alwar : कवि कुमार विश्वास शनिवार शाम अलवर आएंगे। वे यहां काव्य पाठ करेेंगे।

Kumar Vishvas Will Come Alwar for kavi Sammelan

कवि कुमार विश्वास आज आएंगे अलवर, आने से पहले अलवर के लिए दिया यह खास संदेश

अलवर. अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार विश्वास शनिवार को अलवर आएंगे। रोटरी क्लब अलवर फोर्ट की ओर से शनिवार को सागर रिसोट्र्स में कवि सम्मेलन गुदगुदी का आयोजन होगा। जिसमें देश में ख्याति प्राप्त कवि कुमार विश्वास का काव्य पाठ होगा। अलवर आने से पहले कुमार विश्वास ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अलवर के लोगों के लिए संदेश दिया है। कार्यक्रम शाम 6 बजे प्रारम्भ होगा।
क्लब के अध्यक्ष अभिषेक तनेजा व सचिव अजय आनंद गोयल ने बताया कि सम्मेलन में कवि बलवीर सिंह करुण, पार्थ नवीन चित्तौड़, गीतकार गजेन्द्र प्रियांशी व सुनील व्यास भी काव्य पाठ करेंगे। मंच संचालन विनीत चौहान करेंगे।
कवि सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह होंगे तथा अध्यक्षता राज्य के श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य सह आयोजक पंजाब नेशनल बैंक सहित कई संस्थान हैं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो