scriptपूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव के समर्थन में की सभा, कहा- चौकीदार का काम ही झूठ बोलना होता है | Kumari Shailja Rally In Favor of Karan singh yadav In kishangarhbas | Patrika News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव के समर्थन में की सभा, कहा- चौकीदार का काम ही झूठ बोलना होता है

locationअलवरPublished: Dec 06, 2018 10:50:41 am

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Kumari Shailja Rally In Favor of Karan singh yadav In kishangarhbas

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव के समर्थन में की सभा, कहा- चौकीदार का काम ही झूठ बोलना होता ह

किशनगढ़बास. पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया।
वे किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव के समर्थन में कस्बे के खैरथल रोड स्थित महावर धर्मशाला में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है राजस्थान से है क्योंकि भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में यह वादा किया था कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम नरेन्द्र मोदी करेंगे, एक सिर के बदले दस सिर लाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस के लोग तो जो सच होता है वही कहेंगे, क्योंकि हम चौकीदार नहीं हैं। झूठ बोलना तो चौकीदार का काम है।
लोगों को छलने का काम किया

सभा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही अहम चुनाव है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 2013 में राज्य में वसुन्धरा राजे की सरकार बनी और 2014 में देश के नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी। दोनों ही जगह सरकारों ने लोगों को छलने के सिवाय कुछ नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो