जिला प्रशासन की ओर से लाभार्थी उत्सव अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। शुरूआत कार्यक्रम की अच्छी रही। कुछ देर बाद सीएम अशोक गहलोत ने ऑनलाइन सभी लोगों को संबोधीत किया तो कार्यक्रम में शामिल होने आईं महिलाओं को पता लग गया कि बाहर खाना शुरू हो गया। उसके बाद एक के बाद एक कुर्सी खाली होती गई। कुछ अधिकारियो ने व कैडेट्स ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। कहा कि वह कुछ देर रुक जाएं फिर खाना खा लें लेकिन पेट का सवाल था। कुछ महिलाओं ने तो यही जवाब दिया कि लाभ लेने आए हैं ये बात सही है लेकिन पेट की भी चिंता जरूरी है।