scriptअलवर में तेज बारिश के कारण घाटी के पास भूस्खलन, पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर और मलबा, बंद हुआ रास्ता | Landslide At Jindoli Ghati Surang In Alwar Due To Heavy Rain | Patrika News

अलवर में तेज बारिश के कारण घाटी के पास भूस्खलन, पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर और मलबा, बंद हुआ रास्ता

locationअलवरPublished: Mar 04, 2020 04:50:39 pm

Submitted by:

Lubhavan

अलवर में तेज बारिश के कारण जिंदोली घाटी स्थित सुरंग में भूस्खलन हो गया है। पहाड़ से बड़े पत्थर और मलबा गिरकर सड़क पर आ गए।

Landslide At Jindoli Ghati Surang In Alwar Due To Heavy Rain

अलवर में तेज बारिश के कारण जिंदोली घाटी सुरंग के पास भूस्खलन, पहाड़ से गिरे बड़े पत्थर और मलबा, लगा लंबा जाम

अलवर. मौसम विभाग की ओर से बारिश और ओलावृष्टि को लेकर जारी किया गया अलर्ट सही साबित हुआ। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 17 जिलों में 5 से 7 मार्च तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। पूर्वी राजस्थान के अलवर जिले में अलर्ट के एक दिन पहले ही तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरु हो गई। बारिश भी काफी तेज आई है। तेज बारिश के कारण अलवर-बहरोड़ रोड़ स्थित जिंदोली घाटी में भूस्खलन हो गया। बारिश के कारण घाटी स्थित सुरंग के आगे पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर तेजी से सड़क पर गिरे। पत्थर के साथ मलबा भी सड़क पर आ गया। यह नजारा काफी भयानक था। लोगों के अनुसार बारिश इतनी तेज थी कि कभी भी बड़ा पत्थर पहाड़ से टूटकर सड़क पर आ सकता था।
पानी के साथ तेज पत्थर, लोग भयभीत

जिंदोली व आस-पास के क्षेत्र में करीब 2 बजे तेज बारिश शुरु हुई। बारिश का पानी पहाड़ से तेजी से गिरा। पानी के साथ मलबा और पत्थर भी घाटी से गिरकर सड़क पर आ गए। सड़क पर पत्थरों के कारण यह मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। बारिश के बाद करीब 1 घंटे तक पहाड़ से पानी निकलता रहा। आस-पास के लोग इसे भयभीत हो गए।
जाम में फंसे रहे वाहन

पत्थरों के कारण सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने से यहां लंबा जाम लग गया। 1 घंटे तक वाहन जाम में ही फंसे रहे। बारिश थमने के बाद कुछ लोगों ने सड़क से पत्थर हटाने की हिम्मत जुटाई। लोगों ने जैसे-तैसे पत्थर हटाए और वाहन चलने शुरु हुए। लोगों ने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी गई थी। फिलहाल लोग वहां से धीरे-धीरे गुजर रहे हैं।
ओलावृष्टि व बारिश भी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। लेकिन अलर्ट के एक दिन पहले 4 मार्च को भी पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश ने दस्तख दे दी है। पूर्वी राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार दोपहर बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिले में कई जगह चने के आकार के ओले गिरे। दोपहर 2 बजे मौसम में बदलाव आया। बादल छाने के बाद बारिश शुरु हुई। कुछ देर बाद ओलावृष्टि भी शुरु हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो