नेताओं की छिन जाएंगी गाडि़यां और गनर
अलवरPublished: Oct 01, 2023 11:37:39 am
अलवर. विधानसभा चुनाव के रणभेरी एक सप्ताह में कभी भी बज सकती है। जैसे ही आचार संहिता लगी तो मंत्रियों से लेकर विधायकों की गाडि़यां, गनर, कर्मचारी वापस लिए जाएंगे। वहीं जिला प्रमुख से लेकर मेयर, समितियों व बोर्ड के अध्यक्ष की भी गाडि़यां व अन्य सुविधाएं छिन जाएंगी। ऐसे में नेता चुनाव से पहले ही अन्य गाडि़यों की व्यवस्था में लगे हैं।


नेताओं की छिन जाएंगी गाडि़यां और गनर
आचार संहिता लगते ही छिनेगी नेताओं की सुविधाएं, गाडि़यां गैराज में खड़ी होंगी
- गनर से लेकर पीए तक वापस होंगे, मूल विभागों में भेजे जाएंगे - मंत्री, विधायकों के अलावा जिला प्रमुख, मेयर, समितियों के चेयरमैन आदि इस कड़ी में शामिल
अलवर. विधानसभा चुनाव के रणभेरी एक सप्ताह में कभी भी बज सकती है। जैसे ही आचार संहिता लगी तो मंत्रियों से लेकर विधायकों की गाडि़यां, गनर, कर्मचारी वापस लिए जाएंगे। वहीं जिला प्रमुख से लेकर मेयर, समितियों व बोर्ड के अध्यक्ष की भी गाडि़यां व अन्य सुविधाएं छिन जाएंगी। ऐसे में नेता चुनाव से पहले ही अन्य गाडि़यों की व्यवस्था में लगे हैं। कुछ नेताओं को चुनाव में गनर चाहिए। ऐसे में वह निजी सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। मालूम हो कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसके बाद जन प्रतिनिधियों को मिलने वाली राजकीय सुविधा तत्काल वापस हो जाएंगी। गनर, पीए आदि अपने मूल विभागों में जाएंगे।