अलवर

सरिस्का के जंगल में लेपर्ड ने लंगूर का किया शिकार

पर्यटकों ने अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो कैद की

अलवरMar 20, 2024 / 06:24 pm

mohit bawaliya

शिकार का फोटो

सरिस्का बाघ परियोजना में लेपर्ड ने लंगूर का शिकार कर लिया। मंगलवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटक इस ²श्य को देख काफी खुश नजर आए। पर्यटकों के लिए मौसम भी एकदम खुशनुमा हो गया है। होली पर्व के पहले ही पर्यटक सरिस्का जंगल घूमने, वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
नेचर गाइड अर्जुन ने बताया कि सरिस्का बाघ परियोजना में इन दिनों लेपर्ड की साइङ्क्षटग हो रही है। लेपर्ड ने शाम की सफारी के दौरान मार्ग में एक लेपर्ड की ओर से लंगूर का शिकार करते देखा। पर्यटकों ने अपने मोबाइल में वीडियो और फोटो कैद की।

लंगूर बैठा था रोड के समीप

पर्यटकों के अनुसार रोड के समीप लंगूर बैठा हुआ था। अचानक एक लेपर्ड ने लंगूर पर हमला बोल दिया। लंगूर ने काफी बचने की कोशिश की और रोड पार भी कर गया, लेकिन लेपर्ड ने कुछ ही छलांग लगाकर लंगूर पर झपट पड़ा और उसे मुंह में दबोच कर शिकार कर जंगल में चला गया। जहां जिप्सी चला रहे राजू जयराम ने अपनी जिप्सी को रोक लिया और पर्यटकों ने यह ²श्य देखकर काफी खुश हुए। जिसमें दिल्ली से आए पर्यटकों ने सरिस्का बाघ परियोजना में घूमने का आनंद लिया और सरिस्का की सराहना की।

Home / Alwar / सरिस्का के जंगल में लेपर्ड ने लंगूर का किया शिकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.