scriptLok Sabha Chunav: आज थम जाएगा एक महीने से चल रहा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन प्रत्याशी झोंकेगे पूरी ताकत | Lok Sabha Chunav 2019 Campaigning For Phase 5 Polls End | Patrika News

Lok Sabha Chunav: आज थम जाएगा एक महीने से चल रहा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन प्रत्याशी झोंकेगे पूरी ताकत

locationअलवरPublished: May 04, 2019 09:44:30 am

Submitted by:

Hiren Joshi

लोकसभा चुनाव में पांचवे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।

Lok Sabha Chunav 2019 Campaigning For Phase 5 Polls End

Lok Sabha Chunav: आज थम जाएगा एक महीने से चल रहा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन प्रत्याशी झोंकेगे पूरी ताकत

अलवर. लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी शनिवार शाम 6 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। प्रचार के अंतिम दिन के लिए प्रमुख प्रत्याशियों ने अलग-अलग रणनीति बनाई। प्रचार के अंतिम दिन जिला मुख्यालय पर रैली, रोड शो व बाजारों में जनसम्पर्क पर जोर रहेगा। अलवर लोकसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान होगा।
स्टार प्रचारक भी आए

लोकसभा चुनाव में प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक भी प्रत्याशियों के पक्ष में सभा व रोड शो कर प्रचार को परवान चढ़ाने आए। इनमें कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रमुख रहे। वहीं प्रदेश के कई मंत्री भी कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह का प्रचार करने अलवर आए। उधर, भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ योगी के समर्थन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे, उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज प्रमुख रहे। बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी पार्टी प्रत्याशी इमरान खान के समर्थन में सभा की।
होगा शक्ति प्रदर्शन

प्रमुख पार्टियों ने अंतिम दिन प्रचार की अलग-अलग रणनीति बनाई है। अंतिम दिन सभी दलों का जोर शक्ति प्रदर्शन पर रहेगा। अलवर शहर में शनिवार को प्रमुख पार्टियां रैली, रोड शो व बाजारों में जनसम्पर्क करेंगी।
करीब एक महीने प्रचार

लोकसभा चुनाव में इस बार प्रमुख प्रत्याशियों का प्रचार एक महीने चला। हालांकि प्रचार अभियान में तेजी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद ही आई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं से सम्पर्क साधने में प्रत्याशी टिकटों की घोषणा से पहले ही जुट गए थे। प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व ही अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। पूर्व में अधिकतर मौकों पर प्रमुख पार्टियों की ओर से टिकट की घोषणा नामांकन की अंतिम तारीख से एक-दो दिन पूर्व ही की जाती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो