scriptलोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा उतारेगी नया चेहरा, दिल्ली में शुरु हुई अलवर की तैयारियां | Lok Sabha Election 2019 : BJP New Candidate Of Alwar Loksabha Seat | Patrika News

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा उतारेगी नया चेहरा, दिल्ली में शुरु हुई अलवर की तैयारियां

locationअलवरPublished: Jan 14, 2019 05:42:58 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा इस बार अलवर जिले से नया चेहरा उतार सकती है, संघ ने भी लोकसभा चुनाव का मंथन किया है।

Lok Sabha Election 2019 : BJP New Candidate Of Alwar Loksabha Seat

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार भाजपा उतारेगी नया चेहरा, दिल्ली में शुरु हुई अलवर की तैयारियां

लोकसभा चुनाव में कम समय बचता देख भाजपा ने अभी से चुनावी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इस बार अलवर लोकसभा क्षेत्र से नया चेहरा आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं संघ भी भाजपा की जीत की लय बैठाने में जुट गया है।
गत लोकसभा उपचुनाव एवं बाद में विधानसभा चुनाव में भाजपा का जिले में प्रदर्शन आशानुरूप नहीं रहा, इस कारण पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी में शीर्ष स्तर पर भी अलवर लोकसभा क्षेत्र को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इसी के चलते पार्टी ने पिछले दिनों अलवर में लोकसभा चुनाव के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति कर दी है।
कई नाम हैं चर्चा में

भाजपा की ओर से इस बार अलवर लोकसभा क्षेत्र से नया चेहरा आने की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए महंत चांदनाथ का पूर्व में लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो चुका है। वहीं गत लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. जसवंत यादव पहले ही कोई चुनाव लडने से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में नये चेहरा उतारना पार्टी के लिए जरूरी हो गया है। फिलहाल चर्चा में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव एवं विकल्प के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा के नाम बताए गए हैं। कुछ अन्य पार्टी नेताओं के नाम भी लोगों की चर्चा में तैरते दिखाई पड़ते हैं।
संघ ने भी किया लोकसभा चुनाव पर मंथन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पिछले दिनों अलवर में दो दिवसीय बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो