scriptAlwar me # क्या हुआ ऐसा की हाथी हो गया कमजोर | loksabha result news | Patrika News

Alwar me # क्या हुआ ऐसा की हाथी हो गया कमजोर

locationअलवरPublished: May 28, 2019 06:02:04 pm

Submitted by:

Kailash

लोकसभा चुनाव परिणाम : क्या हुआ ऐसा की हाथी हो गया कमजोर बसपा को विधानसभा चुनाव में मिले थे 2 लाख 34 हजार 193 वोट, लोकसभा में घटकर रह गए 56 हजार 649 ही

alwar news

क्या हुआ ऐसा की हाथी हो गया कमजोर


अलवर. विधानसभा चुनाव में बसपा को जिले में बड़ी कामयाबी मिली, लेकिन लोकसभा चुनाव में बसपा की यह चमक फीकी पड़ गई। जिले में बसपा के दो विधायक निर्वाचित हुए और 2 लाख 34 हजार 193 वोट हासिल कर सबको चौंका दिया।
किशनगढ़बास में बसपा को मिले सबसे ज्यादा वोट : विधानसभा चुनाव में बसपा को किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट मिले। यहां पार्टी प्रत्याशी दीपचंद खैरिया विधायक चुने गए। उन्होंने 73 हजार 799 प्राप्त किए। वे 9916 वोटों से जीते। वहीं तिजारा में बसपा के संदीप यादव विधायक चुने गए, उन्हें 59468 वोट मिले और वे 4457 वोटों से जीते।
मुण्डावर में बसपा अपना विधायक तो नहीं चुनवा पाई, लेकिन पार्टी प्रत्याशी ललित यादव को 55589 वोट मिले। इसके अलावा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी बसपा के जगतसिंह को 24856 वोट मिले। वहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में बसपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा को 28199 वोट मिले। वहीं इसके अलावा भी बसपा ने अपने प्रत्याशी उतारे, लेकिन वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
निर्दलियों ने मारी बाजी
विधानसभा चुनाव में जिले में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी मारी। जिले के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय कांतिप्रसाद मीणा ने 29350 वोटों से बड़ी जीत हासिल की। कांतिप्रसाद मीणा को 64079 वोट मिले, वहीं बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय बलजीत यादव 3836 वोटों के छोटे अंतर से जीत दर्ज कराने में सफल रहे। बलजीत यादव ने 55160 वोट प्राप्त किए।
लोकसभा चुनाव में घट गए वोट

लोकसभा चुनाव में बसपा के वोटों में बड़ी कमी आई, बसपा को अलवर लोकसभा क्षेत्र में मात्र 56649 वोट ही मिल पाए। हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वोटों में भी कमी आई, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान बसपा को उठाना पड़ा। बसपा को मात्र छह महीने में 2 लाख 34 हजार 193 वोटों का नुकसान हुआ। वहीं कांग्रेस के वोटों में 1 लाख 94 हजार 364 की कमी आई। वहीं भाजपा को 1 लाख 69 हजार 147 वोटों का लाभ हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो