scriptअलवर में एक घर में बड़ी लूट, चोरों ने उड़ा लिए इतने लाख रुपए और जेवरात | LOOT IN A HOUSE IN ALWAR | Patrika News
अलवर

अलवर में एक घर में बड़ी लूट, चोरों ने उड़ा लिए इतने लाख रुपए और जेवरात

अलवर में एक चोरों ने एक घर से लाखों रुपए चोरी कर लिए। परिवार गांव गया हुआ था तब चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

अलवरApr 07, 2018 / 09:27 am

Prem Pathak

LOOT IN A HOUSE IN ALWAR
अलवर. शहर के 200 फीट रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक अध्यापक के घर से चोर करीब साढ़े चार लाख रुपए व सात लाख रुपए कीमत के जेवरात पार कर ले गए। अध्यापक का परिवार उनके पिता की मौत के चलते गांव गया हुआ था। पीछे से चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना का पता शुक्रवार रात चला, बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
पुलिस के अनुसार रूप ङ्क्षसह मीणा निवासी ए ब्लॉक लक्ष्मी नगर का परिवार पिता सीताराम के निधन के कारण गत पांच अप्रेल को खेड़ली स्थित कुटटीन अपने गांव गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को घर पर सोने के लिए रुपसिंह का रिश्तेदार रूपराम घर पर पहुंचा, तो घर का ताला टूटा मिला। घर का सामान फैला हुआ था। इसकी सूचना रूपराम ने तुरंत पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। रूप ङ्क्षसह मीणा ने बताया कि घर में करीब 4.5 लाख रुपए व करीब 7 लाख रुपए के जेवरात रखे हुए थे। जो अब गायब हैं। पीडि़त ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। रूप सिंह वर्तमान में नंगली मेघा गांव में द्वितीय श्रेणी के अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गाड़ी

घटना स्थल के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच अप्रेल की रात करीब 10.33 व रात 12.30 बजे एक सफेद रंग की गाड़ी आती हुई नजर आई। गाड़ी दो बार वहां से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। लोगों का कहना है कि उस गाड़ी में चोर हो सकते हैं। आशंका है कि घटना को अंजाम देने के बाद वे दूसरे रास्ते से फरार हो गए हों। पुलिस ने शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरु हो गई है।

Home / Alwar / अलवर में एक घर में बड़ी लूट, चोरों ने उड़ा लिए इतने लाख रुपए और जेवरात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो