प्रेम-प्रसंग का मामला पुलिस की अब तक की पड़ताल में मामला प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। घटना के दौरान किरण के साथ मौजूद रीना ने भी पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक युवक धर्मवीर गांव में ही किरण के पिता फतेहसिंह के खेतों में काम करता था। करीब तीन साल पहले किरण की हरियाणा में शादी हो गई। इसके बाद किरण ने धर्मवीर से बातचीत करना बंद दिया था। जिससे वह खफा था। किरण करीब 15 दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थी। धर्मवीर अविवाहित था।