scriptइन लोगों ने ही मालाखेड़ा में फायरिंग कर तीन लोगों को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Malakhera Murder Case : Court Send Murder Accused On Remand | Patrika News

इन लोगों ने ही मालाखेड़ा में फायरिंग कर तीन लोगों को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationअलवरPublished: Mar 13, 2019 05:41:06 pm

Submitted by:

Hiren Joshi

मालाखेड़ा में मर्डर के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Malakhera Murder Case : Court Send Murder Accused On Remand

इन लोगों ने ही मालाखेड़ा में फायरिंग कर तीन लोगों को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलवर. खेत से सरसों की कटाई करके दोपहर में घर लौटते समय मालाखेड़ा के केरवावाल के हरला की ढाणी के तीन जनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चाकर उनकी हत्या करने की घटना के तीसरे दिन पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मालाखेड़ा पुलिस की ओर से न्यायालय में 7 दिन का रिमांड का समय मांगा गया था। लेकिन कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड समय दिया है।
पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि हत्याकाण्ड मामले में गीलाराम पुत्र रोशनलाल, मुकेश उर्फ नेता पुत्र गीलाराम, बब्बी पुत्र नारायण यादव निवासी पीला ढाबा, सुबे सिंह पुत्र छाजूराम यादव निवासी बडेर का बास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये चारों दूर भागने की फिराक में थे। जिनको अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। इनके अलावा भी पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपित की जांच में जुटी हैं। कई जगहों पर पुलिस की टीम जांच पड़ताल की है। घटना के बाद आरोपियों के मकान सूने पड़े हैं। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।
फायरिंग कर तीन की हत्या

उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को मालाखेड़ा के निकट केरवावाल गांव की हरला ढाणी में जमीन विवाद को लेकर गीलाराम पक्ष ने खेत से लौट रहे मूलचंद और रूपराम पक्ष के लोगों को घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में गोली लगने से मूलचंद व रूपराम पुत्र धर्म सिंह यादव और छोटे लाल पुत्र गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सुखराम सहित कई जने घायल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो