scriptराजस्थान में इतनी लाख नौकरियां लंबित, परिणाम और परीक्षा का इंतजार, युवाओं को नई सरकार से उम्मीद | Many Government Jobs And Recruitment Pending In Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में इतनी लाख नौकरियां लंबित, परिणाम और परीक्षा का इंतजार, युवाओं को नई सरकार से उम्मीद

locationअलवरPublished: Jan 02, 2019 11:34:46 am

Submitted by:

Hiren Joshi

राजस्थान में पिछली सरकार के समय कई पदों पर भर्ती हुई थी, उनमें से कई अब तक लंबित है। अब युवाओं को नई सरकार से उम्मीद है।

Many Government Jobs And Recruitment Pending In Rajasthan

राजस्थान में इतनी लाख नौकरियां लंबित, परिणाम और परीक्षा का इंतजार, युवाओं को नई सरकार से उम्मीद

अलवर. प्रदेश में नई सरकार से युवाओं को सरकारी लंबित नौकरियों की परीक्षा तिथि और कई परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का इंतजार है। राजस्थान में पिछले सालों में 2 लाख नौकरियां लंबित हैं जबकि नई भर्तियां भी निकलनी हैं।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने और लंबित नौकरियों के शीघ्र निस्तारण की बात कही थी। सरकार बदलने के साथ अब युवाओं को नई सरकार से लंबित 2 लाख पदों की भर्तियांं होने की उम्मीद है।
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव कहते हैं कि पूर्व में कई वर्षों से भर्तियां अटकी हुई हैं जिनके निस्तारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व अधीनस्थ बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन दिया है। राज्य में एलडीसी भर्ती 2018 का परिणाम जारी करने के लिए ज्ञापन दिया है। चेयरमैन बीएल जाटावत का कहना है कि 26 जनवरी से पहले एलडीसी 2018 का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी प्रकार लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 3 फरवरी को होगी। पुस्ताकालय अध्यक्ष की भर्ती परीक्षा की तिथि भी शीघ्र घोषित की जाएगी। इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल में विद्युत व यांत्रिक की मैरिट शीघ्र जारी होगी।
ये नौकरियां लंबित

रीट शिक्षक भर्ती लेवल द्वितीय 2018 संस्कृत विभाग में 576 पद, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 में 9 हजार पद लंबित, स्कूल व्याख्याता भर्ती के 5 हजार पदों के लिए परीक्षा ही नहीं हुई तथा प्रधानाध्यापक भर्ती का परिणाम ही नहीं आया है। इसी प्रकार स्कूल व्याख्याता भर्ती संस्कृत विभाग में 134 पद, द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती संस्कृत विभाग में 680 पदों का लंबित प्रकरण है। इसी प्रकार पीटीआई भर्ती 2018 के 4500 पद लंबित हैं। इसी प्रकार एसआई के कई पदों की भर्ती भी लंबित हैं। एसआई भर्ती 2016 तकनीकी विभाग की अभी तक परीक्षा ही नहीं हुई है। इसी प्रकार कनिष्ठ सहायक 2018 के 11 हजार 255 पद, आरएएस 2016 के 725 पद, आरएएस 2018 के 1017 पद लंबित बने हुए हैं। एलडीसी 2013 के 7500 के पद, कनिष्ठ लेखाकार, विद्यालय सहायक के 33 हजार पद, पंचायत सहायक 27 हजार पद, नर्सिंग भर्ती 2018 के 6500 पद, नर्सिंग भर्ती 2013 के 11 हजार 426 पद लंबित हैं। लंबित नौकरियों में पंचायती राज एलडीसी 2013 के 9 हजार पद, एसएसआर भर्ती 2013 के 4 हजार 913, एनटीटी भर्ती परीक्षा 2018 के 1 हजार 310 पद, परिचालक भर्ती 2010-11 के 461 पद, जेल प्रहरी भर्ती 2018 में 600 पद, कृषि विभाग में कनिष्ठ अभियंता, 2015 की महिला पर्यवेक्षक भर्ती, पटवारीभर्ती, एनटीटी भर्ती, पशुधन सहायक भर्ती 2016, कनिष्ठ अनुदेशक 2016 , प्रयोगशाला सहायक के 2 हजार पद, पुस्तकालयध्यक्ष भर्ती 2016 के 562 पद, ग्राम सेवक और हॉस्टल वार्डन के 4 हजार 99 पद, कृषि अधिकारी के 55 पद, कृषि अनुसंधान अधिकारी के 83 पद, भूल विभाग भर्ती 2014 में 41 पद, एनालिस्ट कम प्रोगामर के 37 पद, खान व भू विभाग भर्ती 2014 के 55 पद, राजस्थान चिकित्सासेवा में सहायक आचार्य व बायोकैमिस्ट के 260 पद, प्रवक्ता भर्ती 2014 तकनीकी शिखा में 271 पद, विधि रचनाकार भर्ती परीक्षा 2014 में 37 पद, खान व विधिक विभाग में वैज्ञानिक अधिकारी के 83 पद, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2015 के 290 पद, सहायक आचार्य भर्ती 2015 के 413 पद, सहायक लोक अभियोजक भर्ती 2015 के 294 पद अभी भी लंबित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो