scriptयहां लोगों को अपने हथियारों से है ऐसा लगाव, एसपी का आदेश भी हो रहा बेअसर | many people yet not submits their weapon in alwar | Patrika News

यहां लोगों को अपने हथियारों से है ऐसा लगाव, एसपी का आदेश भी हो रहा बेअसर

locationअलवरPublished: Jan 19, 2018 09:28:33 am

Submitted by:

Rajiv Goyal

अलवर जिले में लोगों को आचार संहिता के कारण अपने हथियार जमा कराने के आदेश दे दिए गए है, लेकिन अभी तक आधे हथियार धारकों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं।

many people yet not submits their weapon in alwar
अलवर. लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता लागू हुए करीब 22 दिन हो गए, लेकिन अब तक आधे भी आम्र्स लाइसेंस धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं।

इनमें ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने समाज में अपना रौब व रुतबा जमाने के लिए हथियार लाइसेंस लिए हुए हैं। आचार संहिता लगने पर पुलिस ने सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को हथियार जमा कराने की सूचना भेजी, लेकिन स्थिति यह है कि जिले में अब तक केवल 1139 लाइसेंसी हथियार धारकों ने हथियार जमा कराए हैं। वहीं, एक लाइसेंस धारक ने हथियार जमा नहीं करा सकने का आवेदन किया है। जबकि जिले में 2253 लाइसेंसी हथियार धारक हैं। नियमानुसार आचार संहिता लगने पर सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार संबंधित थाने में जमा कराने चाहिए। ताकि चुनाव के दौरान इनका दुरुपयोग रोका जा सके।
प्रभावशील लोंगों ने नहीं कराए हथियार जमा

जिले में जिन लाइसेंसी हथियार धारकों ने अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं, उनमें ज्यादातर प्रभावशाली लोग हैं। इनमें कई विधायक, पूर्व विधायक सहित बिजनेसमैन, चिकित्सक आदि शामिल हैं। वहीं, कुछ जरूरतमंद लोग भी हथियार जमा नहीं कराने वालों की कतार मेें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कई ऐसे पूर्व सैनिक हैं, जिनके पास लाइसेंसी हथियार है और वे किसी बैंक, कम्पनी में गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने भी अब तक हथियार जमा नहीं कराए हैं।
खैरथल में ज्यादा लाइसेंसी हथियार

सबसे ज्यादा लाइसेंसी हथियार खैरथल में हैं। यहां 180 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। इसके बाद सदर थाना क्षेत्र का नम्बर है। यहां 170 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। जानकारी के अनुसार तिजारा में 158, बहरोड़ में 151, राजगढ़ में 130 लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं। जिले में आचार संहिता लगने के बाद सदर थाना क्षेत्र में 103, बहरोड़ में 32 हथियार धारकों ने अपने हथियार जमा कराए हैं। ऐसी ही स्थिति अन्य थाना क्षेत्रों की है।
थानावार लाइसेंसी हथियार

थाना लाइसेंसी हथियार
कोतवाली 86
शिवाजी पार्क 51
एनईबी 31
अरावली विहार 35
एमआईए 52
रामगढ़ 76
नौगावां 57
सदर 170
मालाखेड़ा 115
रैणी 34
राजगढ़ 130
बडौदामेव 80
लक्ष्मणगढ़ 90
गोविन्दगढ़ 39
किशनगढ़बास 101
खैरथल 180
कोटकासिम 112
मुण्डावर 65
ततारपुर 34
तिजारा 158
भिवाड़ी 55
टपूकड़ा 55
भिवाड़ी फेज -3 17
चौपानकी 19
खुशखेड़ा 40
बहरोड़ 151
मांढ़ण 66
शाहजहांपुर 39
नीमराणा 74
हरसौरा 41
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो