अलवर के पूर्व राजघराने एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह की पुत्री मानविका के शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, मुकुल वासनिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक राजनेता एवं पूर्व राजघराने के प्रतिनिधि अलवर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देर रात अलवर पहुंच कर शादी समारोह में शामिल हुए। लंबे समय बाद अलवर के पूर्व राजघराने में विवाह कार्यक्रम हुआ है। इसको लेकर अलवर शहर एवं पूरे जिले में लोगों में उत्सुकता बनी रही। कांगेस नेता जितेन्द्र सिंह की पुत्री मानविका के विवाह के लिए रोहट के पूर्व राजघराने के सदस्य अविजित सिंह की बारात मंगलवार को ही अलवर पहुंच गई थी। बारात पहुंचने के बाद अलवर में विवाह की रस्में शुरू हुई, वहीं बुधवार को भी विवाह की रस्में निभाई गई। शाही शान के साथ बारात की निकासी शाम को प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होकर विवाह स्थल फूलबाग पहुंची। बाद में शादी की रस्में हुई।कई पूर्व राजघराने के सदस्य भी हुए शामिल शाही विवाह में शामिल होने के लिए बूंदी, रतलाम, दतिया, पठानकोट, त्रिपुरा, नेपाल, नाभा पटियाला, जोधपुर, जयपुर, करौली, धौलपुर, जैसलमेर, किशनगढ़ अजमेर सहित अनेक पूर्व राजघराने के सदस्य भी अलवर पहुंचे। कई प्रदेशों के राजनेता हुए शामिलविवाह समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता टीकाराम जूली, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, मंत्री हिमाचल अनिरुद्ध सिंह, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़, मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष जुबेर खां, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व मंत्री उत्तराखंड प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, एआइसीसी सचिव रोहित चौधरी, बीपी सिंह, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह, नवाब काजिम अली, विधायक जौहरीलाल मीणा, बलजीत सिंह, दीपचंद खैरिया, सफिया, संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई राजनेता शामिल होने पहुंचे।