scriptमत्स्य विश्वविद्यालय ने किया कुछ ऐसा, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, जानिए पूरी खबर | MATSYA UNIVERSITY COVERING WHOLE SYLLEBUS | Patrika News

मत्स्य विश्वविद्यालय ने किया कुछ ऐसा, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, जानिए पूरी खबर

locationअलवरPublished: Mar 14, 2018 12:06:12 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर का मत्स्य विश्वद्यिालय विद्यार्थियों को राहत देन जा रहा है। अब पूरा सिलेबस होगा कवर।

MATSYA UNIVERSITY COVERING WHOLE SYLLEBUS
गैस पेपर और वन वीक सीरिज पढकऱ कुछ प्रश्नों को हल करने का पुराना ढर्रा इस साल से बदल दिया गया है। राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से परीक्षा प्रश्न पत्रों में अंकों के निर्धारण में कई परिवर्तन किए हैं।
इस बार स्नातक कला प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के प्रश्न पत्रों के निर्धारण में कई परिवर्तन किए हैं। इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष में 12 प्रश्न आएंगे जिसमें से परीक्षार्थी को 10 प्रश्न पत्र करने होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। इससे पूर्व 20 प्रश्न आते थे और एक ही प्रश्न 2 अंक का होता था। इसी प्रकार 20-20 अंक के तीन प्रश्न हल करने होंगे जिसके लिए 6 प्रश्न आएंगे। इसी प्रकार स्नातक द्वितीय वर्ष के प्रश्न पत्र में अंकों के निर्धारण में फेरबदल किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.भरत सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रश्न पत्र में सारा सिलेवस कवर हो जाए, इसका प्रयास किया गया है। सभी विद्यार्थयो को शार्ट कट तरीके से नहीं बल्कि किताबों की सहायता से नोट्स तैयार करने चाहिए। इस तरह सभी संकायों में कई कक्षाओं के प्रश्न पत्र में अंक निर्धारण नए सिरे से किया गया है जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।
इधर, कला महाविद्यालय के संयुक्त सचिव जितेन्द्र कौशिक का कहना है कि विद्यार्थियों को इस बार नए सिरे से परीक्षा प्रश्न पत्र नए अंकों के अनुसार हल करके आए। इस बार स्नातक तृतीय वर्ष का प्रश्न पत्र राजस्थान विश्वविद्यालय के समान ही होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो