अलवर

उधारी के 21 लाख रुपए नहीं लौटाए तो व्यक्ति ने की आत्महत्या, कुछ माह पूर्व बेटे की हुई थी हत्या, पत्नी पर लगाया यह गंभीर आरोप

मृतक के बेटे ने अपनी सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाया है। वहीं एक माह पूर्व मृतक के बेटे की भी हत्या हो गई थी।

अलवरDec 09, 2019 / 06:12 pm

Lubhavan

उधारी के 21 लाख रुपए नहीं लौटाए तो व्यक्ति ने की आत्महत्या, कुछ माह पूर्व बेटे की हुई थी हत्या, पत्नी पर लगाया यह गंभीर आरोप

अलवर. अलवर जिले के रैणी कस्बा निवासी एक जने ने उधारी के 21 लाख रुपए नहीं देने पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के परिजन आरोपी को पकडऩे की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ रैणी चिकित्सालय में शव को लेकर धरने पर बैठ गए।
रैणी कस्बा निवासी मृतक के बेटे अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि उसके पिताजी गंगाराम बैरवा पशु चिकित्सा विभाग में कम्पाउन्डर के पद से अक्टूबर माह में सेवानिवृत हुए थे। उसके पिता ने बसवा क्षेत्र के सुधारनपाडा निवासी धर्मेन्द्र सिंह बन्ना को 21 लाख रुपए उधार दे रखे थे। जब धर्मेन्द्र सिंह से रुपए मांगे तो वह मारने की धमकी देकर डराता था। जिसमें मेरी मां भी सहयोगी थी। जिससे व्यथित होकर मेरे पिता ने शुक्रवार दोपहर को जहर खा लिया। इसके बाद उपचार के लिए परिजन रैणी अस्पताल में ले गए, जहां से चिकित्सक ने अलवर रैफर कर दिया। अलवर सामान्य अस्पताल में शुक्रवार शाम को मृत्यु हो गई। पुलिस ने शनिवार को गंगाराम का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन अलवर से पोस्टमार्टम करा रैणी पहुंचे और दोपहर दो बजे रैणी चिकित्सालय परिसर में आरोपी को पकडऩे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर डीएसपी अंजली मीणा पहुंची और मृतक के परिजनों से समझाइश की। लेकिन वे नहीं माने। बाद में विधायक जौहरी लाल की समझाइश पर मामला शांत हुआ।
सौतेली मां सहित दो जनों पर आरोप

पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने सुधारनपाडा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह व उसकी सौतेली मां कान्ता पर उसके पिताजी गंगाराम बैरवा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। विषाक्त पदार्थ खाने से पूर्व मृतक गंगाराम बैरवा ने अलवर मजदूरी के लिए गए अपने बडे बेटे को फोन पर कान्ता व धर्मेन्द्र सिंह की ओर से परेशान करने का आरोप लगाया।
मृतक के छोटे बेटे की हुई थी एक माह पूर्व हत्या

विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने वाले व्यक्ति गंगाराम बैरवा के छोटे बेटे राजेन्द्र की एक माह पूर्व हत्या हुई थी। जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई।

Home / Alwar / उधारी के 21 लाख रुपए नहीं लौटाए तो व्यक्ति ने की आत्महत्या, कुछ माह पूर्व बेटे की हुई थी हत्या, पत्नी पर लगाया यह गंभीर आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.