जानिए क्या वजह है कि संग्रहालय की ऐतिहासिक वस्तुओं को नहीं देख पा रहे हैं पर्यटक
अलवरPublished: May 26, 2023 11:51:13 am
अलवर संग्रहालय के पास 16 हजार से ज्यादा पुरा सामग्री का है खजाना, डिस्प्ले में 1600 के लगभग ही प्रदर्शित
अलवर. सिटी पैलेस िस्थत संग्रहालय में पुरा सामग्री\B का खजाना छूपा हुआ है लेकिन पर्यटक इसे नहीं देख पा रहे हैं। क्योंकि आज तक पूरी सामग्री को यहां प्रदर्शित ही नहीं किया गया है। जगह की कमी के चलते आज भी ये सामग्री स्टोर में ही रखी हुई है।


जानिए क्या वजह है कि संग्रहालय की ऐतिहासिक वस्तुओं को नहीं देख पा रहे हैं पर्यटक
संग्रहालय में पूर्व राजा- महाराजाओं के समय की वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इसकी स्थापना 1940 में की गई थी। यहां पर तीन कमरों में अलग-अलग सामग्री\B को शोकेस में रखा गया है। इसमें प्रथम कक्ष में राजा-महाराजाओं के वस्त्र, हाथी दांत, लकडी, हाथीदांत, चंदन व मिटटी के बर्तन, राजा के शिकार किए गए जीव, वाद्य यंत्र, खुदाई में निकली प्रतिमाएं, चांदी की मेज, साइकिल, वाद्य यंत्र आदि को दर्शाया है। दूसरे कक्ष में राग-रागिनी पर आधारित चित्र दिखाए गए हैं। इसमें किशनगढ़ शैली, बूंदी, अलवर, राजपूत व मुगलकालीन शैली के चित्र हैं। इसके साथ ही हस्तलिखित दुर्लभ ग्रंथ रखे गए हैं, जिसमें अकबरनामा, बाबरनामा, शाहनामा आदि शामिल हैं। तीसरे कक्ष में अस्त्र-शस्त्र का संग्रह है, जिसमें एक म्यान में दो तलवार, मोहम्मद गौरी का जिरह बख्तर आदि शामिल है।