scriptजानिए सरकार में मंत्री रहे हेमसिंह भडाना ने 2013 चुनावों के समय क्या-क्या वादे किए थे, और कितने हो पाए पूरे | Minister Hem singh Bhadana Promises In 2013 Assembly Elections | Patrika News

जानिए सरकार में मंत्री रहे हेमसिंह भडाना ने 2013 चुनावों के समय क्या-क्या वादे किए थे, और कितने हो पाए पूरे

locationअलवरPublished: Nov 09, 2018 09:18:09 am

Submitted by:

Hiren Joshi

https://www.patrika.com/alwar-news/

Minister Hem singh Bhadana Promises In 2013 Assembly Elections

जानिए सरकार में मंत्री रहे हेमसिंह भडाना ने 2013 चुनावों के समय क्या-क्या वादे किए थे, और कितने हो पाए पूरे

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चुनावी वैतरणी पार करने के लिए फिर से जनता के बीच नए वादों की फेहरिस्त लेकर पहुंचने लगे हैं, लेकिन गत विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता को विकास के दिखाए सपनों में ज्यादातर के पूरे होने का इंतजार ही रहा। यह हाल तो तब रहा, जब थानागाजी क्षेत्र की राज्य की सरकार में शुरू से ही भागीदारी रही।
क्या थे वादें और कितने हुुए पूरे

थानागाजी को चंडीगढ़ सिटी बनाने का वादा जो अधूरा ही रहा।

टहला राजगढ़ रोड़ पर सुरंग बनाने का वादा? जो अधूरा ही रह गया।

सरिस्का आम रास्ते को बंद नहीं होने दूंगा। जिसमे सुप्रीम कोर्ट की रोक के बजाय भी जनता को खोखले वादे कर गुमराह किया। जों बंद हो गया है।
रिंग रोड का निर्माण कार्य आज तक भी अधूरा ही पड़ा है।

क्षेत्र में उधोग के विस्तार की बात कही लेकिन कोई सार्थक प्रयास नहीं किए।

थानागाजी में अनाज मंडी खोलना जो अधूरा ही रह गया।
क्षेत्र का जन एजेंडा

औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार हो।

किसानों को फसल बीमा का पूरा लाभ दिया जाए।

सिंचाई के लिए प्रर्याप्त पानी।

कस्बे में महिला शौचालयों ?की सुविधा की जाए? महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की जाए।
खेतों की तारबंदी की व्यवस्था करवाई जाए। सरिस्का अभयारण्य की वजह से जंगली जानवरों से किसानों की फसल चौपट हो जाती है।

महिला कालेज खुलवाई जाए।

भडाणा बनाम कांति मीणा

भडाणा पांच साल में क्षेत्र में सक्रिय रहे। लेकिन क्षेत्रकी समस्याओं को कभी गंभीरता से विधानसभा में नहीं उठाया। पार्षद से लेकर अधिकारियों को कभी किसी को नहीं बख्शा।
कांति लाल मीणा पांच साल में क्षेत्र की जनता के बीच कम हीं नजर आए। कभी कभार मीणा दिखाई भी दिए तो तो जनता के मुद्दों पर कभी कोई संघर्ष नहीं किया।
विधायक कोटे के 81 लाख के कार्य अटके

विधायक कोटे से क्षेत्रीय विधायक हेमसिंह भडाणा को पांच साल में 10 करोड़ 75 लाख रुपए आवंटित हुए। इनमें से विधायक ने विकास कार्यों की अभिशंसा तो पूरी राशि की जारी कर दी। अंत में जारी 8174366 राशि के कार्यों की अभिशंसा आचार संहिता लागू होने के कारण अटक गई। इस राशि के कार्यों की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई, इस कारण अब चुनाव बाद ही ये विकास कार्य हो पाएंगे। हालांकि ये विकास कार्य विधायक भडाणा के खाते में ही जुड़ेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो