scriptभाजपा के कलक्ट्रेट में धरने-प्रदर्शन पर मंत्री टीकाराम जूली ने दिया बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप | Minister Tikaram Jully Statement On BJP Strike At Collectrate | Patrika News

भाजपा के कलक्ट्रेट में धरने-प्रदर्शन पर मंत्री टीकाराम जूली ने दिया बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

locationअलवरPublished: Jun 11, 2019 10:41:09 am

Submitted by:

Hiren Joshi

भाजपा अलवर ने सोमवार को जिला कलक्टर के चैंबर में प्रदर्शन किया था, जिस पर मंत्री टीकाराम जूली ने भाजपा पर हमला बोला है।

Minister Tikaram Jully Statement On BJP Strike At Collectrate

भाजपा के कलक्ट्रेट में धरने-प्रदर्शन पर मंत्री टीकाराम जूली ने दिया बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

अलवर. श्रम राज्य मंत्री एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस कारण ही वह धरने-प्रदर्शन कर रही है। अलवर की जनता भाजपा शासन के तांडव को भूली नही है। उन्होंने भाजपा के धरने को फ्लॉप शो बताया।
मंत्री जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत दिनों प्रदेश में पीने के पानी की गम्भीर समस्या को लेकर जिला कलक्टर व आरएएस अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पानी उपलब्ध कराने को कहा है। जूली ने कहा कि सांसद महंत बालकनाथ को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए होपसर्कस पर नहीं, संसद में बैठना चाहिए, जिससे अलवर की जनता को चम्बल का पानी शीघ्र ही मिल सके।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने सोमवार को जिला कलक्टर के चेंबर में घुसकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा विधायक संजय शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची को फटकार लगाते हुए कहा था कि विधायक जमीन पर बैठे हैं और आप कुर्सी पर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो