scriptचचेरे भाई और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार, बनाया वीडियो | Minor girl gang raped in Alwar Rajasthan | Patrika News

चचेरे भाई और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार, बनाया वीडियो

locationअलवरPublished: Sep 08, 2018 11:27:04 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

gangrape

gangrape

अलवर। एक व्यक्ति ने महिला पुलिस थाने में तीन लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है।

3 बच्चों की मां से छेड़छाड़ करना शख्स को पड़ा मंहगा, महिला और परिजनों ने जमकर की धुनाई
बलात्कार के बाद हत्या, फिर लाश के साथ घिनौना काम करने वाले दरिंदे को उम्रकैद

बहला फुसलाकर ले गए

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच पुलिस उपाधीक्षक सपात खां को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि अरावली विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को भतीजा दिनेश और उसके साथी घनश्याम सैनी और सिलीसेढ़ तिराहा निवासी केदार गुर्जर बहला फुसलाकर केदार के जीजा के घर ले गए।
वहां उन्होंने उसकी बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी बेटी अचेत हो गई। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना लिया।

VIDEO- बारां में बाढ़ के हालात, दर्जनों गांव बने टापू, स्कूलों की छुट्टी
सुबह उठे तो घर में हर तरफ था पानी ही पानी, बाढ़ से राजस्थान का ये इलाका हुआ बेहाल

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके माता-पिता को मार देंगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। सपात खां ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म वाली जगह का मौका निरीक्षण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो