scriptअलवर में मासूम बालिका से सडक़ पर बलात्कार, बलात्कार का सीसीटीवी फुटेज आया सामने | Minor Girl Rape In Alwar CCTV Footage Of Rape In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर में मासूम बालिका से सडक़ पर बलात्कार, बलात्कार का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Minor Girl Rape In Alwar CCTV Footage : अलवर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। शहर में बलात्कार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

अलवरOct 09, 2019 / 06:46 pm

Lubhavan

Minor Girl Rape In Alwar CCTV Footage Of Rape In Alwar

अलवर में मासूम बालिका से सडक़ पर बलात्कार, बलात्कार का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मचा हडक़ंप

अलवर. Minor Girl Rape In Alwar CCTV Footage : अलवर जिला एक बार फिर से शर्मसार हो गया है। अलवर शहर में नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। ( Rape In Alwar ) शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में लगभग 8 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। यह इस तरह का पहला मामला है जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बालिका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने बाद में पूछताछ के आधार पर बालिका की पहचान कर ली है।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना 5 या 6 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। जहां एनईबी थाना क्षेत्र में जागरण में आई बालिका से बलात्कार किया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। जिसमें तीन युवक नजर आ रहे हैं, इसके बाद एक युवक बच्ची को कार के पीछे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। कॉलोनी वासियों ने इस पूरी घटना का फुटेज देखा तो उनके होश उड़ गए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कॉलोनी वासियों ने आरोपी की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। आरोपी का नाम भानू बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, बालिका की पहचान कर ली गई है, पुलिस बालिका को थाने लाई है।।
मुकदमा दर्ज नहीं एक युवक को हिरासत में लिया

यह संभवत: पहला मामला है जिसमें बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कॉलोनी के लोगों ने सीसीटीवी देखा और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
नवरात्री के दौरान बलात्कार!

एक ओर सभी लोग नवरात्री के दौरान माता की अराधना कर रहे थे, बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। लेकिन इसी दौरान एक शर्मनाक कृत्य हो गया और उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया। आरोपी युवक अलवर शहर निवासी ही है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक भानू की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस फिर फेल!

अपराधों के कारण हमेशा चर्चाओं में रहने वाला अलवर एक बार फिर से नकारात्मक चर्चाओं में है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठ गए है, आरोपी बीच सडक़ पर बलात्कार करने की हिमाकत कर रहे है, उन्हें पुलिस का या पुलिस की गश्त का कोई भय नहीं है। रात्रि को जागरण के दौरान भी पुलिस ने उस इलाके पर नजर तक नहीं रखी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो