अलवर

नगर परिषद की मिलीभगत से अलवर शहर में सडक़ के बीचोंबीच लगा दिया मोबाइल टावर, ऐसा सिर्फ अलवर में हो सकता है!

अलवर में जहां लोगों के निकलने का रास्ता है, नगर परिषद की मिलीभगत के चलते वहा बीचोंबीच टावर लगा दिया।

अलवरSep 21, 2019 / 04:04 pm

Lubhavan

नगर परिषद की मिलीभगत से अलवर शहर में सडक़ के बीचोंबीच लगा दिया मोबाइल टावर, ऐसा सिर्फ अलवर में हो सकता है!

अलवर. अलवर शहर में विरोध के बावजूद रोड के बीच में मोबाइल टावर लगने शुरू हो गए हैं। पहले रोड डिवाइडर पर टावर खड़े किए। इसके बाद रोड के बगल में फुटपाथ की जगह पर टावर गाड़ दिए। अब रोड के बीच में टावर लगाए जा रहे हैं।
काशीराम चौराहे पर रोड के बीच में टावर

नगर परिषद कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर काशीराम चौराहा है। यहां रोड के बीच में मोबाइल टावर लगा दिया। जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। टावर लगा तब आसपास के लोगों ने खूब विरोध किया लेकिन नगरपरिषद ने टावर लगाने की अनुमति दे दी। अब नगर परिषद के अधिकारी कह रहे हैं कि रोड के बीच में है तो दिखवाएंगे। जबकि नगर परिषद के कर्मचारी मौका देखने के बाद टावर की अनुमति देते हैं। यह टावर ऐसी जगह लगा है जहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
एक ही रात में खड़ा कर देते हैं

टावर लगाने का विरोध होता है। जिसके कारण कम्पनी के लोग एक ही रात में टावर खड़ा कर देते हैं। दूसरे दिन तो लोगों को सडक़ पर टावर खड़ा मिलता है। यह सब प्रशासन की मिलीभगत से होता है।
फुटपाथ की जगह टावर

शहर के ईटाराणा में रोड के बगल में फुटपाथ की जगह है, वहां मोबाइल टावर लगा दिया। इसी तरह मूंगस्का रोड पर डिवाइडर के बीच में टावर खड़ा कर दिया। कुछ अन्य जगहों पर भी डिवाइडर पर टावर लगे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.