scriptNaldeshwar, Neelkanth, Bhartrihari Dham buzzing with devotees in the m | सावन मास में नलदेश्वर, नीलकंठ, भर्तृहरि धाम भक्तों से गुलजार | Patrika News

सावन मास में नलदेश्वर, नीलकंठ, भर्तृहरि धाम भक्तों से गुलजार

locationअलवरPublished: Aug 02, 2023 12:32:19 am

Submitted by:

mohit bawaliya

शिवालयों में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इन स्थानों को तीर्थ की तरह माना जाता है जहां सावन में शिवभक्त कावड़ भी चढ़ाते हैं।

सावन मास में नलदेश्वर, नीलकंठ, भर्तृहरि धाम भक्तों से गुलजार
नलदेश्वर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार।
अलवर. सावन मास के अवसर पर अलवर शहर के शिवालयों के साथ साथ शहर से बाहर स्थित शिवालयों में भी भक्तों का मेला लगा हुआ है। अलवर जिले में अरावली की पर्वतमालाओं के बीच भगवान शिव अलग अलग रूपों में विराजमान हैं। जिसके चलते यहां मास भर भक्तों का मेला लगा रहता है। शिवालयों में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। इन स्थानों को तीर्थ की तरह माना जाता है जहां सावन में शिवभक्त कावड़ भी चढ़ाते हैं। अलवर जिले में नीलकंठ, नलदेश्वर, तालवृक्ष, गर्वाजी और भर्तृहरि धाम में तो हर समय भक्तों का मेला लगा रहता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.