scriptदेवर्षि नारद महोत्सव आज, राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ आएंगे, पत्रकारों का होगा सम्मान | Narad Jayanti Alwar : Pushpendra Kulshrestha Will Be Chief Guest | Patrika News

देवर्षि नारद महोत्सव आज, राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ आएंगे, पत्रकारों का होगा सम्मान

locationअलवरPublished: Jun 24, 2019 10:22:43 am

Submitted by:

Hiren Joshi

Narad Jayanti Alwar : नारद महोत्सव में राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ अलवर आएंगे।

Narad Jayanti Alwar : Pushpendra Kulshrestha Will Be Chief Guest

देवर्षि नारद महोत्सव आज, राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ आएंगे, पत्रकारों का होगा सम्मान

अलवर. विश्व संवाद केंद्र जयपुर की अलवर इकाई की ओर से सोमवार को सुबह 11 बजे जेल चौराहे स्थित महावर ऑडिटोरियम में देवर्षि नारद महोत्सव एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ होंगे।
देवर्षि नारद को सकल ब्रह्मांड का पत्रकार एवं वेद उपनिषदों का मर्मज्ञ माना गया है। विश्व संवाद केंद्र की ओर से महावर ऑडिटोरियम में आयोजित नारद महोत्सव में मुख्य वक्ताओं का उद्बोधन, जिले के पत्रकारों का सम्मान एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देवर्षि नारद पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। पैनल डिस्कशन के दौरान अलवर के ज्वलंत मुद्दों पर विषय-विशेषज्ञ विद्वानों के बीच परिचर्चा होगी। सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ समसामयिक मुद्दों पर विचार व्यक्त करेंगे। कृष्ण चेतना के लिए अंतरराष्ट्रीय भावनामृत संघ के प्रचारक डॉ.सार्वभोमदास इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो