scriptछत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए राजस्थान का जवान शहीद | Naxal Attack: Alwar CRPF Personnel Ajeet Yadav Martyr In Naxal Attack | Patrika News

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए राजस्थान का जवान शहीद

locationअलवरPublished: Feb 18, 2020 04:09:32 pm

Submitted by:

Lubhavan

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में अजीत यादव को गोली लग गई थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

छत्तीसगNaxal Attack: Alwar CRPF Personnel Ajeet Yadav Martyr In Naxal Attackढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए राजस्थान का जवान शहीद, सीने में गोली लगने से शहीद हुए अजीत यादव

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए राजस्थान का जवान शहीद, सीने में गोली लगने से शहीद हुए अजीत यादव

अलवर. Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 10 फरवरी को हुए ( Naxal Attack ) नक्सली हमले में राजस्थान के अलवर का एक जवान शहीद हो गया। अलवर के मांढण क्षेत्र के गण्डाला निवासी अजीत सिंह यादव 10 फरवरी को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। मंगलवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अजीत सिंह यादव सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में तैनात थे। 10 फरवरी को उनकी बटालियन की बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे, वहीं छह जवान घायल हो गए थे। जिनमें से मंगलवार को अजीत सिंह यादव पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को भी मार गिराया।
1994 में कोबरा बटालियन में भर्ती हुए थे

अजीत सिंह यादव1994 में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन में भर्ती हुए थे। तब से वे नक्सलियों का सामना करते आ रहे हैं। लेकिन 10 फरवरी को वो नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में गोली लगने की वजह से शहीद हो गए। उन्हें सीने के दाएं तरफ गोली लगी थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हैड कांस्टेबल अजीत सिंह की शहादत की खबर के बाद उनके गांव गण्डाला में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मां कमला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिल रही है कि उनका पार्थिव देह बुधवार को उनके गांव लाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो