script

निकाय चुनाव : अलवर जिले में निकाय चुनाव में तीन लाख मतदाता चुनेंगे 150 पार्षद, चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया

locationअलवरPublished: Oct 22, 2019 04:11:49 pm

निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया है, जिले में 150 मतदाता 150 पार्षद चुनेंगे।

Nikay Election In Alwar : Voter List Of Alwar Nagar Parishad Elections

निकाय चुनाव : अलवर जिले में निकाय चुनाव में तीन लाख मतदाता चुनेंगे 150 पार्षद, चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया

अलवर. नगर निकाय चुनाव के तहत अलवर जिले में 3 लाख 4 हजार 100 मतदाता तीन निकायों के चुनाव में भागीदारी निभाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा अलवर नगर परिषद चुनाव में 2 लाख 38 हजार 265 मतदाता वोट डाल सकेंगे, वहीं नव गठित थानागाजी नगर पालिका चुनाव में सबसे कम 14 हजार 903 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तीनों निकाय के 150 वार्डों के लिए 293 मतदान केन्द्रों पर मतदाता वोट डाल सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। फिलहाल आगामी नवम्बर-दिसम्बर महीने में प्रथम चरण में अलवर जिले में अलवर नगर परिषद, भिवाड़ी नगर परिषद व थानागाजी नगर पालिका के चुनाव होने हैं। इन तीनों निकायों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है।
कहां कितने मतदाता डाल सकेंगे वोट

जिले में सबसे ज्यादा मतदाता अलवर में हैं। यहां नगर परिषद के चुनाव में 1 लाख 24 हजार 200 पुरुष, 114060 महिला मतदाता एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता वोट डाल सकेंगे। वहीं भिवाड़ी में 50 हजार 932 मतदाता नगर परिषद चुनाव के लिए वोट डालेंगे। इनमें 27,845 पुरुष, 23 हजार 87 महिला मतदाता हैं। नव गठित थानागाजी नगर पालिका चुनाव में 7874 पुरुष व 7 हजार 29 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
कहां कितने मतदान केन्द्र

अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद एवं थानागाजी नगर पालिका चुनाव के लिए 293 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। सबसे ज्यादा अलवर में 208 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। भिवाड़ी में 60 मतदान केन्द्र तथा थानागाजी में नगर पालिका चुनाव के लिए 25 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।
150 वार्ड पार्षद: जिले में प्रथम चरण के निकाय चुनाव में अलवर, भिवाड़ी व थानागाजी निकायों के 150 वार्ड पार्षद चुनने के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा अलवर नगर परिषद में 65, भिवाड़ी में 60 तथा थानागाजी में 25 वार्ड पार्षदों के चुनाव कराए जाएंगे।
ईवीएम से होंगे चुनाव

निकाय चुनाव में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ईवीएम का उपयोग किया जाएगा, लेकिन निकाय चुनाव में वीवीपैट का उपयोग नहीं होगा। जबकि गत विधानसभा व लोकसभा चुनाव में वीवीपैट का उपयोग किया गया था।
चेयरमैन का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से

राज्य सरकार ने इस बार निकाय प्रमुख के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय किया है। यानि निकाय प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से नहीं करा कर पार्षदों के बहुमत के आधार पर कराया जाएगा। इस निकाय चुनाव की खास बात निकाय प्रमुख चुनाव के लिए पार्षद चुने जाने की अनिवार्यता हटाना है।

ट्रेंडिंग वीडियो