नील गाय को मारी गोलियां, तड़प-तड़प कर हुई मौत
अलवरPublished: Dec 11, 2022 01:58:18 am
तीन घंटे तक तड़पती रही नीलगाय


नील गाय को मारी गोलियां, तड़प-तड़प कर हुई मौत
अलवर. गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ली बहादुर के जंगलों में अज्ञात लोगों ने नीलगाय पर गोलियां चलाई। वाहन की सुविधा नहीं मिलने से नील गाय ने तीन घंटे तक तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि को गोली चलने की आवाज आई थी,लेकिन आसपास पहाड़ी क्षेत्रों के कारण किसी को शक नहीं था कि नील गाय के ऊपर गोलियां चलाई गई हैं। दोपहर में खेत पर चारा लेने के लिए गई महिलाओं ने नीलगाय पर छर्रे लगे और तड़पते हुए देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। प्रशासन को सूचना देने के बाद वन विभाग के अधिकारी और चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपचार किया, वाहन की व्यवस्था नहीं होने से नीलगाय की मौत हो गई। देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से नीलगाय को पोस्टमार्टम कराने के लिए पशु चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और नीलगाय की मौत को बर्दाश्त नही किया जाएगा।