scriptअलवर में अगर अब छात्राओं से हुई छेड़छाड़ तो नहीं हो सकेगा बीच-बचाव, जानिए क्या है कारण | No Nirbhaya Squad On Roads Of Alwar | Patrika News

अलवर में अगर अब छात्राओं से हुई छेड़छाड़ तो नहीं हो सकेगा बीच-बचाव, जानिए क्या है कारण

locationअलवरPublished: Apr 29, 2019 09:45:12 am

Submitted by:

Hiren Joshi

अगर कोई मनचला अलवर में लड़कियों को परेशान करता है तो इस समय तत्काल एक्शन नहीं हो सकेगा।

No Nirbhaya Squad On Roads Of Alwar

अलवर में अगर अब छात्राओं से हुई छेड़छाड़ तो नहीं हो सकेगा बीच-बचाव, जानिए क्या है कारण

अलवर. शहर में महिला सुरक्षा के लिए तैयार पुलिस की निर्भया स्क्वायड फील्ड से नदारद है। निर्भया स्क्वायड चिह्नित प्वाइंट पर नजर नहीं आती। जिससे शहर में स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों के बाहर और बाजारों में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास और बाजारों में महिलाओं से छेड़छाड़ की रोकथाम के लिए करीब दो साल पहले तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने निर्भया स्क्वायड गठित की थी। करीब डेढ़ दर्जन महिला कांस्टेबलों को स्क्वायड को शामिल किया गया। 6 स्कूटी के साथ गश्त पर निकलने वाली निर्भया स्क्वायड शहर के 6 प्वाइंट दो महिला कांस्टेबल हेलमेट, वायरलैस और डंडे से लैस होकर निकलती थी।
रात तक होती थी गश्त

निर्भया स्क्वायड सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक ओसवाल स्कूल रोड, आर्यकन्या स्कूल के आसपास, जीडी कॉलेज के सामने, आरआर कॉलेज रोड, देवीजी की गली स्कूल के आसपास और स्कीम-2 स्थित रामगोपाल खन्ना स्कूल के आसपास और शाम को 4 से रात 8 बजे तक नेहरू गार्डन के आसपास कई मुख्य प्वाइंट पर रहती थी।
रुक गई थी छेड़छाड़

निर्भया स्क्वायड के गठन के बाद शहर में घटनाओं में कमी आ गई थी। स्क्वायड ने मनचलों व बदमाशों को कई बार मौके पर ही दबोच लिया था। शनिवार और रविवार को पत्रिका टीम ने सुबह और शाम चिह्नित प्वाइंट्स पर जाकर
देखा, लेकिन कहीं भी निर्भया स्क्वायड नहीं दिखी।
चुनाव में ड्यूटी लगी

अलवर जिले से काफी पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी पर अन्य जिलों में भेजी गई है। निर्भया स्क्वायड में शामिल महिला कांस्टेबलों की भी चुनाव में ड्यूटी लगी है।
सुरेश खींची, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अलवर।

ट्रेंडिंग वीडियो