script5 डिग्री तापमान में इन कपड़ों में जमकर दौड़े ’90 साल के युवा’, इस उम्र में भी ऐसा जोश देखकर सभी ने बजाई तालियां | Old Age Athletes Run In Heavy Winter In Alwar | Patrika News

5 डिग्री तापमान में इन कपड़ों में जमकर दौड़े ’90 साल के युवा’, इस उम्र में भी ऐसा जोश देखकर सभी ने बजाई तालियां

locationअलवरPublished: Feb 07, 2019 09:22:47 am

Submitted by:

Hiren Joshi

5 डिग्री तापमान में रजाई से निकलने का मन नहीं करता, और 90 साल के धावक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

Old Age Athletes Run In Heavy Winter In Alwar

5 डिग्री तापमान में इन कपड़ों में जमकर दौड़े ’90 साल के युवा’, इस उम्र में भी ऐसा जोश देखकर सभी ने बजाई तालियां

अलवर के आरआर कॉलेज खेल ग्राउंड पर आज युवरानी महिंद्रा कुमारी खेलकूद प्रतियोगिता का शुरू हुई। इसमें देशभर से पांच साल से 90 वर्षीय आयु तक के लोगों ने हिस्सा लिया। देश के 17 राज्यों से प्रतियोगी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलवर पहुंचे हैं। प्रतियोगिता का समापन 5 किलोमीटर लंबी दौड़ से होगा।
अलवर में हर साल होने वाली युवरानी महिंद्रा कुमारी खेलकूद प्रतियोगिता कि बुधवार को शुरुआत हुई। इस बार प्रतियोगिता में 179 राज्यों के 500 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें 150 महिलाएं हैं। 350 पुरूष व बच्चें हैं। 5 साल से 90 साल की उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया है। पहले दिन 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर की प्रतियोगिताए हुई। 5 किलोमीटर की प्रतियोगिता काल होगी। उसके बाद प्रतियोगिता का समापन होगा।
इसमें 5 से 10, 10 से 15, 15 से 20 व इसी तरह से 85 से 90 वर्ष की आयु के लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद सहित कई अन्य दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने किया। इसमें 90 साल के महेंद्रगढ़ के रघुवीर ने 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 75 से 80 आयु वर्ग में तेज सिंह ने प्रथम, 70 से 75 आयु वर्ग में महेंद्रगढ़ का धर्मपाल प्रथम व रामफल दूसरे स्थान पर आया। प्रतियोगिता में बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बुजुर्ग अपनी उम्र से आधे से कम उम्र के युवाओं के साथ दौड़ते हुए नजर आए। इसमें कई लोग ऐसे हैं, जो नेशनल इंटरनेशनल स्तर पर दर्जनों गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
कडकड़़ाती ठंड में भी नहीं रुके

सुबह 7 बजे कडकड़़ाती ठंड में भी इन धावकों का जोश कम नहीं हुआ। 90 साल की उम्र में बिना किसी गर्म कपड़ों के खूब दौड़े, रेस पूरी करने के बाद इनके चेहरे पर बिल्कुल भी थकान नजर नहीं आई। 85 से 90 साल की उम्र के धावकों को दौड़ता देख सभी ने खूब तालियां बजाई। युवा तो आपस में बात करने लगे कि ठंड में रजाई से बाहर निकलने में कष्ट होता है और ये खिलाड़ी 90 साल की उम्र में दौड़ लगा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो