8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी चांदनी से तीन दिन दमकेंगे 264 सरकारी स्कूल

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 3 Nov 2018, 3:32 PM IST

 government school

only three days lighting in government school

अलवर. तीन दिन के लिए जिले के करीब 264 स्कूलों को नूर मिल सकेगा। यह करिश्मा होगा विधानसभा चुनाव के कारण। चुनावी चांदनी के लिए प्रशासन ने विद्युत निगम में अस्थाई कनेक्शनों के लिए आवेदन किया है। हालांकि ये स्कूल तीन ही रोशन रह पाएंगे, बाद में इन स्कूलों में अंधेरा तो पसरना ही है।


अलवर जिले में आने वाले इन स्कूलों में साल भर बच्चों को पढ़ाया जाता है,लेकिन आज तक किसी ने बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब आने वाले चुनानों को देखते हुए यहां पर बिजली की अस्थाई व्यवस्था की जा रही है। अधिकतर स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। अब यहांं मतदान केंद्र बनने के बाद यह परेशानी सामने आई तो आनन फानन में इन मतदान केंद्रों को बिजली का अस्थाई कनेक्शन देने के आदेश जारी किए हैं।


बिजली निगम की ओर से जिले में बिजली रहित 264 मतदान केंद्रों को चयन किया गया है । देर से ही सही लेकिन पिछले काफी समय से बिजली की बांट जो रहे ये सरकारी स्कूल तीन दिन के लिए बिजली की रोशनी से रोशन होंगे।
264 अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे
जिले भर में बिजली निगम की ओर से लगभग 264 सरकारी स्कूलों व भवनों में बिजली के अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए यहां पर अस्थाई विद्यूत पोल लगाए जाएंगे। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार तिजारा में 31, किशनगढ़बास में 8, मुंडावर में 6, बहरोड 21, बानसूर 29, थानागाजी 39, रामगढ़ में 38, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ में 20 तथा कठूमर में 38 अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे।
अलवर शहर व अलवर ग्रामीण में 38
अलवर शहर व ग्रामीण में कुल 38 अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। अलवर शहर में लाजपत नगर स्थित हरिद्वार गिरी पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना चमेली बाग कमरा नंबर 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना भवन मनुमार्ग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सामोल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीचला सौनावां, सुंदरनाथ की बावडी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निचला सौनावां सुंदरनाथ की बावडी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूपबास में अस्थाई विद्यूत कनेक्शन दिया जाएगा।
7 दिन पहले करना होगा आवेदन
सरकारी स्कूल में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के लिए संबंधित बूथ इंजार्च को सात दिन पहले निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। निर्धारित डिमांड राशि जमा कराने के बाद सभी बूथों पर जहां पर की स्थाई कनेक्शन नहीं है वहां पर अस्थाई कनेक्शन 3 दिन के लिए दिए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने एक आदेश भी निकाला हुआ है।
&विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में लगभग 264 सरकारी स्कूलों में बिजली के अस्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। यहां पर तीन दिन के लिए बिजली की सुविधा मिलेगी। अलवर शहर में 8 व अलवर ग्रामीण में इसकी संख्या 28 हैं। सात दिन पहले आवेदन करना होगा।
आर एस बंसल, टीए, अधीशाषी अभियंता, विद्युत निगम, अलवर।