scriptपुलिस दिवस पर इतने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, हुआ यह कार्यक्रम | POLICE DAY CELEBRATION IN ALWAR | Patrika News

पुलिस दिवस पर इतने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, हुआ यह कार्यक्रम

locationअलवरPublished: Apr 17, 2018 12:05:02 pm

Submitted by:

Prem Pathak

अलवर में पुलिस दिवस के मौके पर 85 पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया।

POLICE DAY CELEBRATION IN ALWAR
अलवर. राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पुलिस प्रोत्साहन परेड का आयोजन हुआ। उत्तम सेवा देने वाले 85 पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश थे। उन्होंने परेड की सलामी ली। बेहतर सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। आरआई राजेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम में 32 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिह्न और 53 पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए गए। इस मौके पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो