script

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे

locationअलवरPublished: Feb 28, 2020 02:08:07 am

इंदोक गांव में अफ ीम की अवैध खेती का मामला

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे

अलवर. थानागाजी थाना क्षेत्र के इंदोक गांव में बंद पड़ा आरोपियों का मकान।

अलवर. थानागाजी मालाखेड़ा थाना पुलिस ने इंदोक गांव में मीणा ढाबे के पीछे गेंहू की फ सल के पास तीन जगहों पर करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्रफ ल में बिना लाइसेंस अफ ीम की अवैध खेती करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले मेें तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज मामला दर्ज किया था।

थानागाजी थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि अवैध रुप से अफीम की खेती करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वे मालाखेड़ा थानाधिकारी राजकुमार के साथ ग्राम इंदोक सहित आस-पास गांवों में छापामार कार्रवाई की गई। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे। उन्होंने बताया कि अवैध रुप से अफ ीम की खेती को लेकर पुलिस का अनुसंधान एवं आरोपियों की तलाशी का अभियान जारी है।
उल्लेखनीय है कि थाना पुलिस ने बुधवार को इंदोक गांव में मीणा ढाबे के पीछे गेंहू की फ सल के पास तीन जगहों पर करीब 700 वर्ग मीटर क्षेत्रफ ल में बिना लाइसेंस अफ ीम की अवैध खेती की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अफीम की खेती को नष्ट कर 1960 किलो अफ ीम के कच्चे डोडे वाले पौधों को बोरो में जब्त किया था। वहीं तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो