अलवर

गंदगी के साथ फैल रही पॉलीथिन

नियमित सफाई व्यवस्था नहीं

अलवरNov 12, 2019 / 02:00 am

Shyam

अलवर. बहरोड़ कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुल के नीचे फैल रही गंदगी बिखर रही पॉलीथिन।


अलवर. बहरोड़. कस्बे में सफाई अभियान में अब वह गति नहीं रही,जो पहले स्वच्छ सर्वेक्षण में नजर आती थी। अब लग रहा है जैसे सफाई अभियान बंद ही हो गया हो। इसका नजारा शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर के रूप में देखा जा सकता है।
प्रशासनिक अधिकारियों, निजी संस्था और शहरवासियों ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कदम तो उठाया था, लेकिन उस पर ब्रेक लग गए हैं। शहर में कोई भी वार्ड सडक़ पर फैली गंदगी से अछूता नहीं है। हर वार्ड में जगह-जगह सडक़ों पर पॉलीथिन व अन्य कचरा फैला देखा जा सकता है। लोग अपने घर का कूड़ा कचरा सडक़ पर फेंकने में बिल्कुल भी परहेज नहीं कर रहे हैं। नगर पालिका के कर्मचारी ने भी सफाई अभियान के प्रति सुस्त रवैया अपनाया हुआ है।

नालियां हो रही जाम
शहर की अधिकांश कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में भी पॉलीथिन व गंदगी जमा होने से जाम हो गई हैं। इसके चलते नालियों का पानी सडक़ों पर फैल रहा है। गंदगी में मच्छर पनप रहे हैं इससे इलाके में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इससे लोगों में काफी रोष है।

उड़ती धूल बनी परेशानी
शहर में सडक़ों के किनारे जमी धूल भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। शहर की कई कॉलोनियों में भी मकान के निर्माण के दौरान लोग सडक़ों पर ही रेत व अन्य सामग्री डाल देते हैं। जो हवा चलने के साथ उडऩे पर लोगों के घरों में घुसती है।

पॉलीथिन से परेशान शहर
शहर में गंदगी के साथ चारों और पॉलीथिन उड़ती रहती है। नगर पालिका व प्रशासन की ओर से हर शहर में पॉलीथिन पकडऩे का अभियान चलाया जाता हैं।
पॉलीथिन जब्त भी की जाती है फिर भी शहर में बेरोकटोक पॉलीथिन की बिक्री हो रही है । उड़ती पॉलीथिन खुले में घूम रहे मवेशी अपना भोजन बना रहे हैं। पॉलीथिन का ज्यादा प्रयोग होने के बाद व पॉलीथिन सडक़ों पर है।

Home / Alwar / गंदगी के साथ फैल रही पॉलीथिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.