scriptप्रापर्टी विवाद में घर में घुस कर किया हमला, चार जने घायल | property dispute | Patrika News

प्रापर्टी विवाद में घर में घुस कर किया हमला, चार जने घायल

locationनागौरPublished: Mar 27, 2017 07:03:00 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

अलवर जिले के बहरोड कस्बे की इंद्रा कॉलोनी वार्ड नम्बर 17 में सोमवार दोपहर निर्माण विवाद को लेकर आपस में दो गुटों में झगड़ा हुआ जिसमे चार लोग घायल हो गए।

अलवर जिले के बहरोड कस्बे की इंद्रा कॉलोनी वार्ड नम्बर 17 में सोमवार दोपहर निर्माण विवाद को लेकर आपस में दो गुटों में झगड़ा हुआ जिसमे चार लोग घायल हो गए। एक ही परिवार के दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद है।
आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुस कर हमला बोला। झगड़े के दौरान विमला पत्नी रामचंद्र यादव, राखी पत्नी अनिल को गंभीर चोटें आई है। जिनको 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल बहरोड में भर्ती करवाया है। 
दूसरा पक्ष रामचंद्र , राम रतन, राम सिंह पुत्र जगमाल ने अपने साथियों के साथ हमला कर फरार हो गया। झगड़े में एक पक्ष की दो महिलाओं, दो किरायेदारों को चोटें आई हैं। पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर घायलों के बयान लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो