scriptरफाल सौदे के घोटाले की जन चेतना यात्रा पहुंची अलवर, जयपुर से अशोक गहलोत ने दिखाई थी हरी झंडी | Rafael Jan Chetna Yatra Reach Alwar | Patrika News
अलवर

रफाल सौदे के घोटाले की जन चेतना यात्रा पहुंची अलवर, जयपुर से अशोक गहलोत ने दिखाई थी हरी झंडी

कांगे्रस की रफाल जन चेतना यात्रा अलवर पहुंची, इसे जयपुर से मुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हरी झंडी दिखाई थी।

अलवरJan 23, 2019 / 05:30 pm

Hiren Joshi

Rafael Jan Chetna Yatra Reach Alwar

रफाल सौदे के घोटाले की जन चेतना यात्रा पहुंची अलवर, जयपुर से अशोक गहलोत ने दिखाई थी हरी झंडी

अलवर. केन्द्र सरकार की ओर से किए गए रफाल विमान सौदे में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा रही कांग्रेस की जन चेतना यात्रा मंगलवार को अलवर पहुंची।

अभाव अभियोग के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू ने बताया कि यह यात्रा अलवर के कस्बे, गांव व ढाणियों तक पहुंचेगी। जिसके जरिए मोदी सरकार के समय के रक्षा सौदों में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले को उजगार किया जाएगा। जन यात्रा के जरिए आमजन को इस सौदे के बारे में बताया जा रहा है कि पिछली सरकार के समय जो सौदा हुआ उसे बाद में भाजपा सरकार ने आकर कैसे बढ़ा दिया।
एक तरह से अपने आप को राष्ट्रवादी बताने वाले प्रधानमंत्री ने देश की रक्षा के साथ समझौता किया है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार केवल बड़े उद्यमियों की सरकार है। आमजन से अधिक लेना देना नहीं है। तभी तो इतने बड़े सौदों में बड़े उद्यमियों को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल घोटाले पर चार सवाल किए हैं। जिनका भी प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहे हैं। पहले दिन उमरैण, थानागाजी, रामगढ़ व अलवर शहर में जन चेतना यात्रा पहुंची। बुधवार को रामगढ़ के गांवों से होते हुए भरतपुर निकलेगी। जन चेतना यात्रा को जयपुर से पूर्व में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने रवाना किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो