scriptकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का थानागाजी दौरा टला, अब कल थानागाजी आएंगे राहुल | Rahul Gandhi Thanagazi Visit Postpone Due To Bad Weather | Patrika News
अलवर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का थानागाजी दौरा टला, अब कल थानागाजी आएंगे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का थानागाजी दौरा स्थगित हो गया। अब वे कल 9 बजे थानागाजी पहुंचेंगे।

अलवरMay 15, 2019 / 10:08 am

Hiren Joshi

Rahul Gandhi Thanagazi Visit Postpone Due To Bad Weather

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का थानागाजी दौरा स्थगित, अब कल थानागाजी आएंगे राहुल

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा स्थगित हो गया है। अब राहुल गांधी गुरुवार को थानागाजी आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। शेरगिल ने बताया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण उनके हेलिकॉप्टर को टेक-ऑफ की इजाजत नहीं मिल पाई। एटीसी ने खराब मौसम के चलते उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। एटीएस के मुताबिक खराब मौसम के चलते 3 घंटे तक उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के दूसरी जगह दौरे होने के कारण उन्होंने इसे स्थगित किया है।
आपको बता दें दिल्ली में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है। राहुल गांधी ३ घंटे से मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बारिश नहीं थमी। ऐसे में राहुल अब कल 9 बजे थानागाजी पहुंचेंगे।
उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट को भी आना था। तीनों नेता दिल्ली में ही मौजूद हैं। ऐेसे में खराब मौसम के चलते उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। अब तीनों नेता कल थानागाजी पहुंचेंगे और पीडि़त से मुलाकात करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो