31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी की सभास्थल का निरीक्षण करने आए रेल मंत्री पीयूष गोयल इन सवालों में उलझे, जवाब नहीं बना तो करते रहे टालमटोल

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 24 Nov 2018, 6:05 PM IST

Rail Minister Piyush Goyal Press Conference In Alwar

प्रधानमंत्री मोदी की सभास्थल का निरीक्षण करने आए रेल मंत्री पीयूष गोयल इन सवालों में उलझे, जवाब नहीं बना तो करते रहे टालमटोल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों की निरीक्षण करने आए केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा की खूब उपलब्धियां गिनाई, और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। रेल मंत्री ने बातचीत के दौरान रेलवे की ओर से अलवर जिले में रेलवे के विकास को गिनाना शुरू किया, उसी दौरान उनसे अलवर-दिल्ली व जिले में रेलवे की योजनाओं को लेकर सवाल पूछे, लेकिन ज्यादातर का वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और देश में चल रही रेलवे की योजनाओं का जिक्र कर सवालों के जवाब को घुमाने का प्रयास किया। उनसे पांच साल में अलवर-दिल्ली के बीच नई रेल गाड़ी चलाने, अलवर-दिल्ली के बीच पैंसेंजर की कमी, हाई स्पीड व बुलेट ट्रेन को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन ज्यादातर का जवाब घुमा फिराकर ही देते रहे।

राममंदिर पर अध्यादेश को लेकर नहीं दे पाए स्पट जवाब

अयोध्या में राममंदिर के मुद्दे को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने यह तो कहा कि वहां राम मंदिर बनना चाहिए और यह आस्था का मुद्दा है। इसके लिए आपसी सहमति या अन्य कोई उपाय की जरूरत बताई, लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र में केन्द्र सरकार की ओर से अध्यादेश लाने के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और टालमटोल कर गए।