script

राजस्थान बजट 2020 : अलवर जिले की बजट से यह 10 बड़ी उम्मीदें, क्या हो पाएंगी पूरी? आप भी जानिए

locationअलवरPublished: Feb 20, 2020 10:58:43 am

Alwar Expectations From Budget 2020 : गहलोत सरकार के बजट से अलवर को 10 बड़ी उम्मीदें हैं।

Rajasthan Budget 2020-21: Alwar District Top 10 Expectations

राजस्थान बजट 2020 : अलवर जिले की बजट से यह 10 बड़ी उम्मीदें, क्या हो पाएंगी पूरी? आप भी जानिए

अलवर. Alwar Expectations From Budget 2020 :प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। पूरा प्रदेश बजट का इंतजार कर रहा है। अलवर की बात करें तो यहां ऐसी कई जरूरतें हैं, जिनकी विधानसभा में हर बार गूंज रही, लेकिन वे पूरी नहीं हो सकी।
आइए जानते हैं अलवर की राज्य बजट 2020-21 से 10 बड़ी उम्मीदें-

1. चम्बल से पानी लाने की परियोजना व इस्टर्न कैनाल योजना से अलवर में पानी लाने की योजना।

2. अलवर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण।
3. अलवर में इएसआइसी मेडिकल कॉलेज को शुरू कराने।

4. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि का आवंटन व संसाधन मुहैया कराने।

5. अलवर में मिनी सचिवालय का निर्माण जल्द पूरा कराने।
6. सरिस्का बाघ परियोजना में टाइगर फोर्स का गठन व वनकर्मियों की नई भर्ती।

7. अलवर के सामान्य चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति व आधुनिक चिकित्सा उपकरण मुहैया कराने।

8. अलवर के एमआईए को पुनर्जीवित करना। भिवाड़ी व नीमराणा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराने।
9. जिले के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने।

10. जिले में पर्यटन स्थल, धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास कर रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने।

ट्रेंडिंग वीडियो